Israel-Hamas War: इजराइल पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, 400 से अधिक आतंकी ठिकानों पर हमले,जानें अब तक की 10 बड़ी बातें

Israel-Hamas War News Updates: फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे। वह 7 अक्टूबर के हमास हमले के बाद से युद्धग्रस्त इजराइल का दौरा करने वाले विश्व नेताओं की सूची में शामिल हो गए।

अपडेटेड Oct 24, 2023 पर 1:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Israel-Hamas War: मैक्रों के इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलने की उम्मीद है

Israel-Hamas War News Updates: फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास और इजराइल के बीच जारी युद्ध के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron arrives in Tel Aviv) मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे। वह 7 अक्टूबर के हमास हमले के बाद से युद्धग्रस्त इजराइल का दौरा करने वाले विश्व नेताओं की सूची में शामिल हो गए। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, एलिसी पैलेस के एक सूत्र के अनुसार, राष्ट्रपति ने एकजुटता व्यक्त करने और दो-राज्य समाधान पर चर्चा करने की योजना बनाई है।

मैक्रों के इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu), राष्ट्रपति इस्साक हर्ज़ोग और विपक्षी नेता येर लैपिड से मिलने की उम्मीद है। हमले के बाद से इजराइल का दौरा करने वाले अन्य विश्व नेता अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और डच प्रधानमंत्री मार्क रुटे हैं।

इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने मंगलवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में 400 से अधिक आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए हैं। इजराइली सेना ने जोर देकर कहा कि वह निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करना जारी रखेगा।


इजराइल-हमास युद्ध की 10 बड़ी बातें

- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यह यात्रा युद्ध शुरू होने के दो सप्ताह से अधिक समय बाद हो रही है जब हमास के आतंकवादियों ने गाजा पट्टी से इजराइल में अब तक का सबसे बड़ा हमला किया। इस हमले में कम से कम 1,400 लोगों की इस हमले में जान चली गई। इजराइल अब हमास के खिलाफ गाजा में लगातार बमबारी कर रहा है।

- हमास ने दो बुजुर्ग इजराइली महिलाओं को रिहा कर दिया है, जिन्हें 7 अक्टूबर को हुए हमलों के दौरान फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह ने बंधक बना लिया था। इजराइली सैन्य प्रवक्ता ने सोमवार को एक बयान में रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति को दो महिलाओं की रिहाई की पुष्टि की। उनकी पहचान नुरिट कूपर (80) और योचेवेद लिफशिट्ज़ (85) के रूप में की गई है।

- सात फ्रांसीसी नागरिक अभी भी लापता हैं। इजराइल का कहना है कि उन्हें हमास द्वारा बंधक बनाया गया है। इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि इन लोगों को भी बंधक माना जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बंधकों की रिहाई के लिए कतर और मिस्र संबंधित पक्षों को बातचीत की मेज पर लाने के लिए प्रयासरत हैं।

- हमास के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने एक बयान में कहा कि हमने मानवीय और स्वास्थ्य कारणों से उन्हें रिहा करने का फैसला किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इजराइल द्वारा सहमत प्रक्रियाओं के आठ से अधिक उल्लंघनों के बावजूद बंधकों को रिहा कर दिया। दोनों महिलाओं के पति अभी भी हमास के कब्जे में हैं।

- इजराइल-हमास संघर्ष में कम से कम 10 ब्रिटिश नागरिक मारे गए हैं। ब्रिटिश वित्त मंत्री विक्टोरिया एटकिन्स ने मंगलवार को टाइम्स रेडियो को बताया कि इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध में कम से कम 10 ब्रिटिश नागरिक मारे गए हैं और छह अन्य लापता हैं।

- एक इजराइली सुरक्षा एजेंसी ने हमास के नुखबा बल के गिरफ्तार आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान किए गए खुलासे का हवाला देते हुए कहा है कि हमास अपने आतंकवादियों को एक बंधक को गाजा में लाने के लिए 10 हजार डॉलर नकद और एक अपॉर्टमेंट की पेशकश कर रहा था।

- इजराइली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट और पुलिस ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में गिरफ्तार आतंकवादियों द्वारा पूछताछ के दौरान किए गए खुलासे साझा किए। आतंकवादियों को अधिक से अधिक लोगों को निशाना बनाने और इलाके पर कब्ज़ा करने का निर्देश दिया गया था।

- जांचकर्ताओं ने कहा कि बच्चों और बुजुर्ग महिलाओं का अपहरण उनकी प्राथमिकता थी। आतंकवादियों ने एजेंसियों को बताया कि उन्हें बुजुर्गों और बच्चों सहित नागरिकों को मारने और अपहरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे।

- हमास के कब्जे वाले गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक कम से कम 5,087 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 15,270 घायल हुए हैं। वहीं, इजराइली कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 7 अक्टूबर से जारी हिंसा 96 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 1,650 घायल हुए हैं। जबकि इजराइल में अब तक 1,400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- VK Pandian: कौन हैं वीके पांडियन, जिन्हें VRS के कुछ घंटों बाद ओडिशा सरकार में मिल गया कैबिनेट मंत्री का दर्जा?

- अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा और इटली के नेताओं ने फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ खुद की रक्षा करने के इजराइल के अधिकार का समर्थन किया। हालांकि, उन्होंने इजराइल से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का पालन करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह भी दोहराया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।