इटली ने भारत से आने वाले लोगों के लिए एंट्री पर बैन बढ़ाया, बांग्लादेश और श्रीलंका पर भी रोक

भारत में मिले कोरोना के अधिक संक्रामक वेरिएंट के कारण यह बैन लगाया गया था। यह वेरिएंट कई देशों में फैल चुका है

अपडेटेड May 31, 2021 पर 10:25 AM

इटली ने भारत से आने वाले लोगों के लिए अपने देश में एंट्री पर बैन रविवार को बढ़ा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश और श्रीलंका के यात्रियों पर भी रोक बढ़ाई गई है। भारत में पाए गए कोरोना के अधिक संक्रामक वेरिएंट के कारण इटली ने यह कदम उठाया है।

कोरोना वायरस का B.1.617 वेरिएंट पिछले वर्ष भारत में सबसे पहले पाया गया था। इस वेरिएंट को दक्षिण एशियाई देशों में हाल के महीनों में कोरोना वायरस के फैलने का बड़ा कारण बताया जा रहा है।

इटली की ओर से लगाया गया बैन उसके अपने नागरिकों पर लागू नहीं होगा। इटली ने अप्रैल के अंत में भारत से आने वाले लोगों पर रोक लगाई थी जो रविवार को समाप्त हो रही थी।

इटली के हेल्थ मिनिस्टर रॉबर्टो स्पेरांजा के प्रवक्ता ने बताया कि बैन को 21 जून तक बढ़ाया गया है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने हाल ही में बताया था कि यह वेरिएंट बहुत से देशों में फैल चुका है और इस पर जल्द नियंत्रण करने की जरूरत है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना वायरस का B.1617 वेरिएंट ब्रिटेन में सबसे पहले मिले B.117 वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैलता है। इसका संक्रमण भी पहले से अधिक घातक है।


कोरोना की पहली लहर में इटली को भारी नुकसान हुआ था। इटली ने इसके बाद से वायरस को फैलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।