Justin Trudeau का कनाडा में तीसरी बार सरकार बनाना तय, बहुमत इस बार भी नहीं

यह दूसरी बार है कि जब Trudeau को बहुमत नहीं मिलेगा। इससे उनके फैसले लेने की स्वतंत्रता कम हो जाएगी

अपडेटेड Sep 21, 2021 पर 4:14 PM
Story continues below Advertisement

Justin Trudeau का कनाडा में तीसरी बार सरकार बनाना लगभग तय हो गया है। हालांकि, उन्हें पार्लियामेंट में बहुमत मिलना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Trudeau की लिबरल पार्टी हाउस ऑफ कॉमन्स की 338 सीटों में से लगभग 160 पर आगे है। Erin O’Toole की अगुवाई वाली कंजरवेटिव पार्टी को 120 से अधिक सीटों पर बढ़त मिली है।

हाउस ऑफ कॉमन्स में बहुमत से सरकार बनाने के लिए एक पार्टी को 170 सीटों की जरूरत होती है।

सेबी का नया नियम, जूनियर कर्मचारियों को सैलरी का 10% म्यूचुअल फंड में करना होगा निवेश

कनाडा के फ्रेंच बोलने वाले प्रांत क्युबेक में चुनाव लड़ने वाली Bloc Quebecois इस प्रांत में अधिकतर सीटों पर आगे चल रही है। NDP ने 29 सीटों पर बढ़त बनाई है।

लिबरल पार्टी की जीत Trudeau के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह आठवीं बार होगी कि जब कनाडा का कोई नेता लगातार तीन चुनाव जीतेगा। इससे पहले Trudeau के पिता Pierre ने भी ऐसी ही सफलता पाई थी।

Trudeau की पार्टी चुनावी अभियान के दौरान हुए सर्वेक्षणों में पिछड़ रही थी।


हालांकि, बहुमत पाने में नाकाम रहने से लिबरल पार्टी को निराशा मिलेगी। यह दूसरी बार है कि जब कनाडा के वोटर्स ने Trudeau को पूरा नियंत्रण नहीं दिया है। इससे बड़े जोखिम या एकतरफा फैसले लेने में उन्हें मुश्किल होगी।

कनाडा में पिछले सात चुनावों में से पांच में अल्पमत सरकारें बनी हैं। ये सरकारें औसत लगभग दो वर्ष चली हैं। हालांकि, कानून बनाने में कई दलों की हिस्सेदारी की जरूरत होने से ये सरकारें लोकप्रिय रही हैं।

इकोनॉमी को लेकर परेशानियों और कई अन्य मुद्दों पर नई सरकार को बड़े कदम उठाने की जरूरत होगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।