राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के गुजराती कश्यप 'काश' पटेल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। ट्रंप ने कश्यप 'काश' पटेल एफबीआई डायरेक्टर के रूप में नॉमिनेट किया है। काश पटेल ट्रंप के काफी करीबी माने जाते हैं। पटेल 2017 में इंटेलिजेंस पर हाउस पार्लियामेंट्री सेलेक्ट कमेटी के सदस्य बने थे। पटेल अमेरिका के खुफिया समुदाय के बारे में कट्टरपंथी विचार रखते हैं। ट्रंप ने काश पटेल की नियुक्ति की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ (Truth) पर की है। पहले उनका नाम CIA चीफ बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहा था। लेकिन बाद में इस पद पर जॉन रैटक्लिफ को चुन लिया गया।
