Longest Highway: देश में सड़के तेजी से बनाई जा रही है। इन दिनों पूरे देश में हाईवे भी तेजी से बन रहे हैं। देश का राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) सबसे लंबा हाईवे है। इसकी लंबाई 3,745 किलोमीटर है। यह कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर तक जाता है। लेकिन अगर आप जानना चाहते हैं कि दुनिया का सबसे लंबा हाईवे कहां है तो वो पैन-अमेरिकन हाईवे (Pan-American Highway) है। यह अमेरिका से शुरू होकर दक्षिण अमेरिका के अर्जेंटीना तक जाता है। इसे दुनिया का सबसे लंबा रोड नेवटर्क कहा जाता है। यह 14 देशों को कवर करता है। यह हाईवे उत्तर से दक्षिण की ओर है।
अपनी लंबाई की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इसकी लंबाई 30,000 किमी है। 1923 में इस हाईवे को बनाने का काम शुरू हुआ था। इसका एक हिस्सा आज भी बनने के लिए बाकी है। यह एक ऐसा हाईवे हैं। जिसमें आप 14 देशों की सैर कर सकते हैं।
यह हाईवे कुल 14 देशों ने मिलकर बनाया है। इन देशों के नाम यूएस, पेरू, पनामा, निकारागुआ, मैक्सिको, होंडुरस, गुआटमाला, अल सल्वाडोर, कोस्टा रिका, कोलोंबिया, चिली, कनाडा, बोलिविया और अर्जेंटीना है। कई देशों में इस हाईवे को तैयार करने में संयुक्त अमेरिका ने उनकी मदद की। वैसे तो यह पूरा हाईवे बगैर किसी रुकावट के है। लेकिन इसका कुछ हिस्सा (करीब 110 किलोमीटर) अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस हिस्से को खतरनाक माना जाता है। यह पनामा और कोलंबिया के बीच है। इस हिस्से को डारियन गैप कहा जाता है। दरअसल, इस इलाके में अपहरण, ड्रग ट्रैफिकिंग और स्मगलिंग जैसे कई अवैध काम किए जाते हैं।
सुनने में भले ही अच्छा लगे लेकिन इस हाईवे पर चलना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसकी मुख्य वजह लंबाई है। इस हाईवे पर आपको घने जंगल, बर्फीले क्षेत्र और रेगिस्तानी इलाका मिलेगा। इसे पार करना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसकी यात्रा पूरी करने में महीनों लग जाते हैं।
कितने दिन में सफर होगा पूरा
वैसे तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके व्हीकल की स्पीड क्या है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक अगर रोजाना 500 किमी का सफर तय करते हैं तो 60 दिन में सफर पूरा हो जाएगा। कालोरस सांतांमारिया नाम के एक साइकलिस्ट ने इस रास्ते को 117 दिन में पूरा किया था। उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
लॉन्ग ड्राइव पर निकलते हैं लोग
यह हाईवे इतना खूबसूरत है कि हर सालों हजारों लोग इस हाईवे पर लांग ड्राइव के लिए निकलते हैं। इसके लिए वे महीनों से तैयारी करते हैं। ऐसे कई लोग हैं ,जो इस हार्ड वे पर बाइक से ट्रेवल करना पसंद करते है। आप कार से सफर करें या बाइक से आपके व्हीकल में स तरह के टूल होने चाहिए। ताकि गाड़ी पंचर या खराब होने पर आप उसे ठीक कर सकें। क्योंकि दूर दूर तक यहां कोई मैकेनिक भी नहीं मिलता। इसलिए यहां आपका हुनर काम आता है।