Get App

भारत विरोधी मुइज्जू सरकार का जाना तय! मालदीव के राष्ट्रपति के खिलाफ विपक्ष लाएगा महाभियोग प्रस्ताव

Maldives Row: मालदीव की संसद में रविवार को चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के मंत्रिमंडल में चार सदस्यों को मंजूरी देने पर हुए मतभेद को लेकर सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच झड़प हो गई। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, मुख्य विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी ने कैबिनेट पर मतदान से पहले राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों की संसदीय मंजूरी रोकने का फैसला किया

Akhileshअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 2:38 PM
भारत विरोधी मुइज्जू सरकार का जाना तय! मालदीव के राष्ट्रपति के खिलाफ विपक्ष लाएगा महाभियोग प्रस्ताव
Maldivian: राष्ट्रपति मुइज्जू भारत विरोधी बयानों की वजह से विपक्ष के निशाने पर हैं

मालदीव (Maldives) की कमान संभालने के बाद भारत विरोधी रूख अपनाने वाले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Maldivian President Mohamed Muizzu) की सरकार पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। चीन समर्थक राष्ट्रपति मुइज्जू भारत विरोधी बयानों की वजह से विपक्ष के निशाने पर हैं। विपक्षी दल मुइज्जू के भारत विरोधी रुख और चीनी सरकार से बढ़ती यारी पर सवाल उठा चुके हैं। अब लग रहा है कि भारत विरोधी मोइज्जू सरकार के विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मालदीव के विपक्षी दल राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग लाने पर सहमत हो गए हैं।

स्थानीय मीडिया ने सोमवार को बताया कि संसद में बहुमत रखने वाली मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश करने के लिए पर्याप्त हस्ताक्षर जुटा लिए हैं। MDP के एक सांसद ने SunOnline आउटलेट को बताया कि मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी ने अन्य विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स के साथ साझेदारी में महाभियोग प्रस्ताव के लिए पर्याप्त हस्ताक्षर एकत्र कर लिए हैं। हालांकि, विपक्षी दलों ने अभी तक इसे जमा नहीं किया है।

यह घटनाक्रम मालदीव की संसद में चीन समर्थक मुइज्जू के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों की मंजूरी पर मतभेदों को लेकर सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच झड़प के एक दिन बाद आया है। मुख्य विपक्षी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी ने कैबिनेट पर मतदान से पहले राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल के 4 सदस्यों के लिए संसदीय मंजूरी रोकने का फैसला किया। इसके बाद, सरकार समर्थक सांसदों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे संसदीय बैठक की कार्यवाही बाधित हो गई।

मालदीव की संसद में संग्राम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें