Meta कॉस्ट में कम से कम 10% की करेगी कटौती, शेयर में मामूली तेजी

मेटा पहले ही कह चुकी है कि वह हाइयरिंग में कमी करेगी और मुख्य प्रोजेक्ट्स और इनीशिएटिव्स को प्राथमिकता देगी। पहली तिमाही की अर्निंग्स कॉल के दौरान कंपनी ने कहा था कि वह उसका सालाना खर्च पिछले अनुमान से लगभग 3 अरब डॉलर कम होगा

अपडेटेड Sep 22, 2022 पर 10:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Facebook, Instagram और WhatsApp जैसी अहम सर्विसेज का परिचालन करने वाली कंपनी ने अभी तक छंटनी से परहेज किया है

Meta Platforms Inc : मेटा प्लेटफॉर्म इंक आगामी कुछ महीनों में कम से कम 10 फीसदी कॉस्ट घटाने जा रही है और इसके लिए वह काफी हद तक एट्रीशन यानी कर्मचारियों के पलायन पर निर्भर करेगी। वाल स्ट्रीट जरनल की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

Facebook, Instagram और WhatsApp जैसी अहम सर्विसेज का परिचालन करने वाली कंपनी ने अभी तक छंटनी से परहेज किया है। हालात की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, मेटा डिपार्टमेंट के पुनर्गठन के जरिये इस बात को बढ़ावा दे रही है कि ज्यादा कर्मचारी नौकरी छोड़ दें। साथ ही वर्कर्स को नई पोजिशंस खोजने के लिए कम समय दे रही है।

हायरिंग में करेगी कमी


रिपोर्ट से पता चलता है कि मेटा कॉस्ट में कटौती के लिए ज्यादा आक्रामक है। मेटा पहले ही कह चुकी है कि वह हायरिंग में कमी करेगी और मुख्य प्रोजेक्ट्स और इनीशिएटिव्स प्राथमिकता देगी। पहली तिमाही की अर्निंग्स कॉल के दौरान कंपनी ने कहा था कि वह उसका सालाना खर्च पिछले अनुमान से लगभग 3 अरब डॉलर कम होगा। मेनलो पार्क, कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी ने इस मसले पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं दी है।

Apple या Facebook के मुनाफे में चाहते हैं हिस्सा? जानिए घर बैठे आप कैसे विदेशी शेयरों में कर सकते हैं निवेश?

मेटा के शेयर में तेजी

कॉस्ट कटिंग की खबर के बाद बुधवार को शुरुआत में इनवेस्टर्स में खासा जोश दिखा। एक दिन पहले शेयर में 1.5 फीसदी गिरावट रही थी और बुधवार को शेयर में इंट्राडे में 1 फीसदी की मजबूती रही। हालांकि, बाद में तेजी सीमित हो गई।

मेटा कुछ लॉन्ग टर्म हार्डवेयर प्रोजेक्ट्स में भी कटौती करने जा रही है, जिसमें प्रस्तावित डुअल कैमरा ऐपल वाच कॉम्पिटीटर शामिल है। कंपनी ने कॉस्ट घटाने के लिए अपने समर इंटर्न्स को जॉब देने में देरी कर दी है। हायरिंग में कमी के बावजूद मेटा में 30 जून तक 83,553 फुल टाइम कर्मचारी थे, जो पिछले साल से 32 फीसदी ज्यादा हैं।

Meta ने भारत में फेसबुक, इंस्टाग्राम पर 2.7 करोड़ पोस्ट के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, जानिए क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।