Monkeypox Virus: क्या मंकीपॉक्स का प्रकोप बन सकता है एक नई महामारी? जानिए WHO ने क्या दिया इसका जवाब

Monkeypox Virus: कांगो में संकुरु स्वास्थ्य प्रभाग के प्रमुख डॉ. ऐम अलोंगो ने सोमवार को कहा कि देश में इस बीमारी के 465 मामलों की पुष्टि हुई है। पश्चिम और मध्य अफ्रीका में इसका सबसे ज्यादा असर है

अपडेटेड Jun 02, 2022 पर 8:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्या मंकीपॉक्स का प्रकोप बन सकता है एक नई महामारी

दुनिया भर में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के मामलों की बढ़ती संख्या के बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोमवार (30 मई, 2022) को कहा कि उसे विश्वास नहीं है कि अफ्रीका के बाहर हालिया प्रकोप से एक नई महामारी पैदा होगी। WHO ने यह भी कहा कि यह साफ नहीं है कि क्या संक्रमित लोग, जिनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं, वे बीमारी को फैला सकते हैं।

मंकीपॉक्स के 300 से ज्यादा संदिग्ध और कंफर्म केस मई में अब तक लगभग 23 देशों में सामने आए हैं। ज्यादातर मामले यूरोप में हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या ये मंकीपॉक्स का प्रकोप, महामारी बन सकता है? WHO हेल्थ इमर्जेंसी प्रोग्राम से मंकीपॉक्स के लिए तकनीकी प्रमुख रोसमंड लुईस ने कहा, "हम ये नहीं जानते, लेकिन हमें ऐसा नहीं लगता है।"

Reuters ने रोसमंड लुईस के हवाले से कहा, "फिलहाल, हम इसके एक वैश्विक महामारी बनने को लेकर चिंतित नहीं हैं।" WHO के अधिकारी ने कहा कि एक बार मंकीपॉक्स से संक्रमित हो जाने के बाद, शरीर पर दाने उभरने से लेकर उनके सूखने तक के समय को संक्रामक अवधि माना जाता है। मगर इस बारे में सीमित जानकारी है कि क्या लक्षण नहीं दिखाने वाले मरीजों से वायरस फैल सकता है या नहीं।

Mumbai Covid-19: मुंबई में संक्रमण में उछाल से भारत में बढ़े Covid-19 केस, CM उद्धव ठाकरे ने बुलाई टास्क फोर्स की बैठक


उन्होंने कहा, "हम वास्तव में अभी तक नहीं जानते हैं कि क्या मंकीपॉक्स बिना लक्षण के मरीजों से भी फैलता है। अतीत में संकेत मिला है कि यह इसकी कोई एक प्रमुख विशेषता नहीं है, लेकिन इसका पक्के तौर पर पता लगाना बाकी है।"

कांगो में मंकीपॉक्स से 9 की मौत, 2022 में नाइजीरिया में पहली मौत

देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि 2022 में कांगो में मंकीपॉक्स से नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि नाइजीरिया में इस बीमारी से पहली मौत हुई है।

कांगो में संकुरु स्वास्थ्य प्रभाग के प्रमुख डॉ. ऐम अलोंगो ने सोमवार को कहा कि देश में इस बीमारी के 465 मामलों की पुष्टि हुई है। पश्चिम और मध्य अफ्रीका में इसका सबसे ज्यादा असर है।

वहां से ही इस बीमारी की शुरुआत हुई है। डॉ. अलोंगो ने कहा कि कांगो में यह बीमारी मरे हुए बंदरों और रोडेंट खाने के कारण हुई है। नाइजीरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन सेंटर ने घोषणा की कि 2022 में उसने बीमारी के 66 संदिग्ध मामलों में से 21 की पुष्टि की है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।