Mumbai Covid-19: भारत में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में कोरोनवायरस (Coronavirus) के 3712 नए केस आए थे। ये आंकड़ा लगभग एक महीने में सबसे ज्यादा है। संक्रमण के मामलों की संख्या में ये रिकॉर्ड उछाल मुंबई (Mumbai) के कारण आया है। शहर में बुधवार रात तक Covid-19 के 739 केस आए थे। ये संख्या दो दिन पहले आए मामलों से दोगुने से ज्यादा थी। उस दिन मुंबई में 318 केस आए थे।
COVID-19 पर राज्य सरकार के टास्क फोर्स के सदस्य शशांक जोशी ने बुधवार देर रात ट्विटर पर कहा, "मुंबई का ट्रेंड ग्राफ एक साइलेंट वेव और हल्के ओमिक्रोन वेरिएंट को दिखाता है। कमजोर लोगों का बचाव करें और अस्पताल में भर्ती होने पर ज्यादा ध्यान रखें।"
BMC ने अपनी डेली Covid-19 रिपोर्ट में कहा, मुंबई में अस्पताल में भर्ती होने के मामले कम थे। बुधवार को आए कुल मामलों में से 96 प्रतिशत मामले बिना लक्षण वाले थे।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को मीडिया से कहा, "अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। लोग घर पर ही रह रहे हैं और घर पर ठीक हो रहे हैं। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।"
मुंबई 2021 में भारत में महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर से प्रभावित होने वाले पहले शहरों में से एक था। मगर संकट से निपटने के इसके तरीकों की सराहना भी की गई थी।
न्यूज एजेंसी ANI ने गुरुवार को बताया कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने पश्चिमी राज्य में बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिन में Covid-19 टास्क फोर्स की बैठक बुलाई है। बुधवार को महाराष्ट्र में 1,081 नए Covid-19 केस सामने आए हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री बैठक बुलाई थी। ये संख्या एक दिन पहले आए केस से 711 से ज्यादा था।