कांग्रेस (Congress) की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गई हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने ये जानकारी देते हुए, कहा कि अभी उन्हें हल्का बुखार है।
कांग्रेस (Congress) की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गई हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने ये जानकारी देते हुए, कहा कि अभी उन्हें हल्का बुखार है।
ANI के मुताबिक, रणदीप सुरजेवाला ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पिछले एक हफ्ते में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं थीं। इनमें से कई साथी Covid-19 पॉजिटिव पाए गए। कल शाम से कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को थोड़ा बुखार और कोविड के लक्षण दिखे। आज टेस्ट कराने पर वे कोविड पॉजिटिव पाई गईं।
सुरजेवाला ने आगे कहा कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने विशेष तौर पर मुझे कहा है कि वे 8 तारीख को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने जरूर पेश होंगी।
दरअसल ED ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को बुधवार को समन जारी किया था।
सोनिया गांधी (75) को ED ने आठ जून को सेंट्रल दिल्ली के अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा है। वहीं राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा गया है।
क्यों होगी सोनिया और राहुल से पूछताछ?
PTI के मुताबिक, ED के अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बयान दर्ज करना चाहती है।
यह मामला पार्टी समर्थित ‘यंग इंडियन’ में कथित वित्तीय अनियमितता की जांच के सिलसिले में हाल में दर्ज किया गया था। नेशनल हेराल्ड, यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड का है। नेशनल हेराल्ड एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की तरफ से प्रकाशित किया जाता है और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में है।
ईडी ने जांच के तहत हाल में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से पूछताछ की थी। अधिकारियों ने बताया कि ED सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से पूछताछ करना चाहती। साथ ही वित्तीय लेनदेन, यंग इंडियन के प्रमोटर्स और AJL की भूमिका के बारे में पता लगाना चाहती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।