नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर से गायब हुआ सोना, CIAA ने लिया कंट्रोल, श्रद्धालुओं को दर्शन करने से रोका

Pashupatinath Temple closed: नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में रविवार 25 जून को दोपहर में भक्तों के लिए बंद कर दिया गया था। दरअसल, पशुपतिनाथ मंदिर से 10 किलोग्राम सोना और 100 किलोग्राम वजन के गहने चोरी हो गए हैं। यही कारण है कि अब मंदिर देश के भ्रष्टाचार विरोधी निकाय (CIAA) ने इस रिपोर्ट की जांच के लिए परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया है

अपडेटेड Jun 26, 2023 पर 11:42 AM
Story continues below Advertisement
Pashupatinath Temple closed: पशुपतिनाथ मंदिर से 10 किलोग्राम सोना और 100 किलोग्राम वजन के गहने चोरी हो गए हैं।

Pashupatinath Temple closed: नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में रविवार 25 जून को दोपहर में भक्तों के लिए बंद कर दिया गया था। दरअसल, पशुपतिनाथ मंदिर से 10 किलोग्राम सोना और 100 किलोग्राम वजन के गहने चोरी हो गए हैं। यही कारण है कि अब मंदिर देश के भ्रष्टाचार विरोधी निकाय (CIAA) ने इस रिपोर्ट की जांच के लिए परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। मंदिर में श्रद्धालुओं का जाना रोक दिया गया है। पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू का सबसे पुराना हिंदू मंदिर है। पिछले साल महा शिवरात्रि के त्योहार के दौरान मंदिर के अंदर शिव लिंग के चारों ओर जलहरी नाम की गोल्ड ज्वैलरी लगाई गई थी।

मंदिर में हुई सोने की चोरी

संसद में सवाल उठाए जाने के बाद सरकार ने प्राधिकरण के दुरुपयोग की जांच आयोग CIAA को जांच शुरू करने का निर्देश दे दिये हैं। नेपाल की संसद में 10 किलोग्राम सोना चोरी होने का सवाल उठाया गया था। सीआईएए भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए नेपाल सरकार की टॉप संवैधानिक संस्था है। पशुपति क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने दावा किया कि उसने जलाहारी ज्वैलरी बनाने के लिए 103 किलो सोना खरीदा था लेकिन आभूषण से 10 किलो सोना गायब था।


श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश रोका

पशुपति क्षेत्र विकास ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक घनश्याम खातीवाड़ा के मुताबिक गायब हुए सोने पर उठे सवालों के बाद पशुपतिनाथ की सोने से बनी जलहरी को भ्रष्टाचार निरोधक निकाय उसकी गुणवत्ता और वजन तय करने के लिए ले लिया था। जांच के दौरान पशुपति मंदिर परिसर में नेपाल सेना के जवानों सहित कई सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। दोपहर 3.30 बजे से ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

ideaForge Tech IPO: देश की सबसे बड़ी ड्रोन कंपनी का खुल गया आईपीओ, ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।