Get App

कोरोनावायरस संक्रमण से फिलहाल राहत नहीं, अगले 2 साल में Omicron से भी खतरनाक वेरिएंट मचाएगा तबाही, UK के वैज्ञानिक का दावा

इंग्लैंड के चीफ मेडिकल ऑफिसर और महामारी एक्सपर्ट क्रिस व्हिटी ने चेतावानी दी है कि कोरोना वायरस लगातार दुनिया को सरप्राइज देता रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2022 पर 4:05 PM
कोरोनावायरस संक्रमण से फिलहाल राहत नहीं, अगले 2 साल में Omicron से भी खतरनाक वेरिएंट मचाएगा तबाही, UK के वैज्ञानिक का दावा
भारत में जल्दी ही ओमीक्रोन और डेल्टा के म्यूटेशन से बना नया वायरस तबाही मचा सकता है

New Covid Variant: अगर आप ये मान बैठे हैं कि कोरोनावायर संक्रमण का कहर खत्म हो गया है तो आप गलत हैं। आशंका है कि अगले अगले दो साल में कोरोना (Covid-19) का नया वेरिएंट सामने आ सकता है, जो ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) से भी कहीं ज्यादा खतरनाक होगा। इंग्लैंड के चीफ मेडिकल ऑफिसर और महामारी एक्सपर्ट क्रिस व्हिटी (Chris Whitty) ने यह चेतावनी दी है।

न्यूज एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस ने कहा कि अभी भी कोरोना के खिलाफ जंग में दुनिया को काफी लंबा सफर तय करना है क्योंकि यह वायरस लगातार हमें सरप्राइज करता रहेगा। उन्होंने यह भी जोर देकर कर कहा कि यह वायरस हमारे साथ पूरी जिंदगी बना रह सकता है। हालांकि तब इसके खतरे किसी सामान्य फ्लू जितने ही रहेंगे।

क्रिस व्हिटी ने कहा कि नया वेरिएंट ओमिक्रोन से भी कहीं ज्यादा बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि वायरस के मौजूदा वेरिएंट भी कहीं से कमजोर नहीं है और नए वेरिएंट के आने से हमारे जोखिम संतुलन में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें