Get App

नया iPad A13 बायोनिक चिप और iPad मिनी नए डिजाइन के साथ लॉन्च

नए iPad के वाई-फाई मॉडल का शुरुआती प्राइस 30,900 रुपये और वाई-फाई के साथ सेल्युलर मॉडल का 42,900 रुपये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2021 पर 10:34 AM
नया iPad A13 बायोनिक चिप और iPad मिनी नए डिजाइन के साथ लॉन्च

Apple ने अपने कैलिफोर्निया स्ट्रीमिंग इवेंट में नया iPad और iPad मिनी लॉन्च किया है। नए iPad में  A13 बायोनिक चिप है जिसके पिछले मॉडल से 20 प्रतिशत तेज  CPU, GPU और न्यूरल इंजन परफॉर्मेंस देने का कंपनी की ओर से क्लेम किया गया है। यह 9th जेनरेशन का iPad है।

यह एपल पेंसिल सहित एक्सेसरीज को भी सपोर्ट करता है। नए iPad मिनी का डिजाइन पूरी तरह से नया है और यह iPad एयर और iPad प्रो की तरह दिखता है।

नए iPad, iPad मिनी का प्राइस

देश में नए iPad का प्राइस वाई-फाई मॉडल के लिए 30,900 रुपये से शुरू होगा। इसके वाई-फाई और सेल्युलर मॉडल का शुरुआती प्राइस 42,900 रुपये है। इसमें 64 GB से शुरू होकर स्टोरेज के ऑप्शंस मिलेंगे। यह स्पेस ग्रे और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।

21 सितंबर को खुलेगा Paras Defence का IPO,जानिए खास बातें

नए iPad मिनी का प्राइस वाई-फाई मॉडल के लिए 46,900 रुपये से शुरू होगा। इसके वाई-फाई और सेल्युलर मॉडल का शुरुआती प्राइस 60,900 रुपये है। यह 64 GB और 256 GB के स्टोरेज ऑप्शंस और ब्लैक, व्हाइट, डार्क चेरी, इंग्लिश लैवेंडर और इलेक्ट्रिक ऑरेंज कलर्स में से चुना जा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें