अफ्रीका में ये नया वायरस मचा रहा आतंक! चपेट में आते ही दम तोड़ रहे लोग, 50 पहुंचा मौत का आंकड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, कांगो में इस नए वायरस का प्रकोप 21 जनवरी से शुरू हुआ और अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 419 मामले सामने आ चुके हैं

अपडेटेड Feb 25, 2025 पर 8:37 PM
Story continues below Advertisement
अफ्रीका में एक और खतरनाक वायरस ने तबाही मचानी शुरू कर दी है।

Africa New Virus : अफ्रीका में इबोला और जीका वायरस के बाद एक और खतरनाक वायरस ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। यह वायरस सेंट्रल अफ्रीका के कॉन्गो में तेजी से फैल रहा है और अब तक 50 से अधिक लोगों की जान ले चुका है। सोमवार को डॉक्टरों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वायरस के बारे में कुछ हैरान करने वाली जानकारी दी। डॉक्टरों का कहना है कि इस वायरस के लक्षण दिखने के बाद मरीज महज 48 घंटों में मौत के मुंह में समा रहे हैं।

चपेट में आते ही दम तोड़ रहे लोग

बता दें कि यह वायरस सबसे पहले 21 जनवरी को कॉन्गो में पाया गया था और अब तक 419 लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। 9 फरवरी को बोमेटे शहर में अजीब और रहस्यमयी मौतों की संख्या बढ़ने के बाद, सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। WHO अफ्रीका कार्यालय ने बताया कि बोलोको शहर में यह वायरस तब फैला जब तीन बच्चों ने चमगादड़ का मांस खा लिया था। इसके बाद उन्हें तेज बुखार आया और 48 घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई।


अबतक 50 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, कांगो में इस नए वायरस का प्रकोप 21 जनवरी से शुरू हुआ और अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 419 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं WHO के अफ्रीका कार्यालय के मुताबिक, बोलोको शहर में यह वायरस सबसे पहले तब फैलने लगा जब तीन बच्चों ने चमगादड़ खाया, और कुछ ही समय में रक्तस्रावी बुखार के लक्षण दिखने के बाद उनकी मौत हो गई, जो महज 48 घंटे के भीतर हो गई।

अफ्रीका में इस वायरस के मामलों में 60% से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है। लंबे समय से यह चिंता जताई जाती रही है कि ऐसे क्षेत्रों में, जहां जंगली जानवरों को खाने की आदत है, इंसानों में बीमारियां फैल सकती हैं। WHO ने 2022 में कहा था कि पिछले दशक में इस प्रकार के प्रकोपों में 60% की बढ़ोतरी हुई है। 9 फरवरी को बोमेटे शहर में इस रहस्यमयी बीमारी के दूसरे प्रकोप के बाद, 13 संदिग्ध मामलों के नमूने कांगो की राजधानी किंशासा में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर बायोमेडिकल रिसर्च को भेजे गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।