Nigeria News Today: नाइजीरिया के पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक जिहादी आत्मघाती हमले में कम से कम 27 नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई है। नाइजीरिया के दो सैन्य सूत्रों ने रविवार (26 जनवरी) को न्यूज एजेंसी एएफपी को यह जानकारी दी। एक सैन्य अधिकारी ने कहा, "आत्मघाती हमले में कमांडर सहित 27 सैनिक मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।" आतंकियों ने यह हमला ऐसे समय किया है जब नाइजीरियाई सेना ने पिछले हफ्ते 79 उग्रवादियों और संदिग्ध अपहरणकर्ताओं को मार गिराया था।
