Nobel peace prize 2022: बेलारूस (Belarus) के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की (Ales Bialiatski), रूस (Russia) के मानवाधिकार संगठन 'मेमोरियल' (Memorial) और यूक्रेन (Ukraine) के मानवाधिकार संगठन 'सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज' (Center for Civil Liberties) ने इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार जीता है।
नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज एंडर्सन ने ओस्लो में की।
नोबेल पुरस्कारों का ऐलान 3 अक्टूबर को शुरू हुआ था। और 10 अक्टूबर तक सभी पुरस्कारों का ऐलान किया जाएगा। 7 दिन में कुल 6 कैटेगरी में नोबेल अवॉर्ड का ऐलान किया जाएगा।
सबसे आखिर में इकोनॉमिक्स के नोबेल पुरस्कार का ऐलान होगा। फिलहाल नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया जा रहा है। यह अवॉर्ड दिसंबर में दिए जाएंगे।
अब तक किस किस को मिला नोबेल प्राइज
निएंडरथल डीएनए के रहस्यों को उजागर करने वाले वैज्ञानिक को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ सोमवार को नोबेल पुरस्कारों की घोषणा का हफ्ता शुरू हुआ था।
तीन वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को फिजिक्स में इस खोज के लिए यह पुरस्कार जीता कि छोटे कण अलग होने पर भी एक दूसरे के साथ संबंध बनाए रख सकते हैं।
केमिस्ट्री में इस साल का नोबेल पुरस्कार कैरोलिन आर बर्टोज्जी, मोर्टन मेल्डल और के. बैरी शार्पलेस को समान भागों में ‘फ्रेगमेंटेशन ऑफ मॉलिक्यूल’ का तरीका विकसित करने के लिए बुधवार को दिया गया था।
बृहस्पतिवार को स्वीडिश अकादमी ने इस साल साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को “साहस और फिगरेटिव शार्पनेस के साथ व्यक्तिगत स्मृति के अंतस, व्यवस्थाओं और सामूहिक बाधाओं को उजागर करने” वाली उनकी लेखनी के लिए देने का ऐलान किया।