चीन (China) में कोरोना संक्रमण के नए मामले रोज नए रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। चीन के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर शंघाई (Shanghai) में हालात बदतर है। कोरोना के मामले में यहां वुहान से भी ज्यादा हालत खस्ता हो गई है। फाइनेंशियल हब के रूप में अपनी पहचान बना चुके शंघाई में ओमीक्रोन के सब वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। प्रशासन ने कोरोना वायरस के प्रसार पर लगाम कसने के लिए बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी है, लेकिन हालात हैं कि काबू में आने का नाम नहीं ले रहे हैं।
