Get App

पाकिस्तान की नई चाल! अफगानिस्तान से की भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर को गिरफ्तार करने की मांग

पाकिस्तान ने पहली बार औपचारिक रूप से अफगानिस्तान में आतंकी मसूद अजहर की मौजूदगी के संबंध में अफगान अधिकारियों को एक पत्र लिखा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2022 पर 2:22 PM
पाकिस्तान की नई चाल! अफगानिस्तान से की भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी मसूद अजहर को गिरफ्तार करने की मांग
मसूद अजहर के अफगान प्रांत के नंगरहार और कुनार इलाकों में होने की संभावना है

पाकिस्तान (Pakistan) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का सरगना मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी के लिए अफगानिस्तान (Afghanistan) को पत्र लिखा है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि मसूद अजहर (Masood Azhar) अफगानिस्तान के नंगरहार या कुनार प्रांत में छिपा हो सकता है।

पाकिस्तान ने पहली बार औपचारिक रूप से अफगानिस्तान में मसूद अजहर की मौजूदगी के संबंध में अफगान अधिकारियों को एक पत्र लिखा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मसूद अजहर के अफगान प्रांत के नंगरहार और कुनार इलाकों में होने की संभावना है।

पाकिस्तान ने मांग की है कि जैश प्रमुख को ढूंढा जाए और पाकिस्तानी अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाए। साथ ही उसे गिरफ्तार किया जाए। मसूद अजहर की गिरफ्तारी के लिए पत्र पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा लिखा गया है। हालांकि, इस मामले पर बाद में कोई और डिटेल्स सामने नहीं लाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें