चीन के झांगजियागांग (Zhangjiagang) इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1000 बिल्लियों को बचाया। बताया जा रहा है कि इन बिल्लियों को अवैध तरीके से बूचड़खाने ले जाकर मांस के रूप में बेचने की तैयारी थी। कुछ जगहों पर इसे चिकन और पोर्क जैसे दूसरे मीट के नाम पर भी बेचने की कोशिश की जा रही थी, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिल्लियों को लकड़ी के बक्सों में बंद करके एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था।
