Pakistan Economic Crisis: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान के साथ अपनी महत्वपूर्ण बातचीत से पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने इसके बजटीय इस्टीमेंट्स (Budgetary Estimates) में 2,000 अरब रुपये का उल्लंघन पाया है। IMF के शुरुआती आकलन के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 के बजटीय अनुमानों में 2,000 अरब रुपये से अधिक का उल्लंघन पाया गया है, जिसके चलते इस पाकिस्तान का बजट घाटा और बढ़ सकता है।
