Pakistan: PM शहबाज शरीफ चाहते हैं बिलावल भुट्टो बनें विदेश मंत्री, PPP को नए मंत्रिमंडल में मिल सकते हैं सात पद

भुट्टो-जरदारी कैबिनेट पद लेने के लिए तैयार नहीं हो सकते हैं, लेकिन विदेश मंत्री का पद PPP सदस्यों में से ही किसी एक को दिए जाने की संभावना है

अपडेटेड Apr 12, 2022 पर 9:07 PM
PM शहबाज शरीफ चाहते हैं बिलावल भुट्टो बनें विदेश मंत्री (FILE PHOTO)

Pakistan: कार्यालय में अपना पहला दिन पूरा करने के बाद, पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) आज रात कैबिनेट का फैसले ले सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) को विदेश मंत्री बनाना चाहते हैं।

News18 ने शीर्ष सूत्रों के हवाले से बताया कि भुट्टो-जरदारी कैबिनेट पद लेने के लिए तैयार नहीं हो सकते हैं, लेकिन विदेश मंत्री का पद PPP सदस्यों में से ही किसी एक को दिए जाने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि भुट्टो-जरदारी के मुद्दे पर पीपीपी में अलग-अलग मत है। पार्टी के भीतर एक खेमा चाहता है कि वह विदेश मंत्रालय में शामिल हो, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय मामलों में अनुभव हासिल करने में मदद मिलेगी, जबकि दूसरे सोचते हैं कि शरीफ के अधीन कोई भी पद लेने से उनकी स्थिति कमजोर होगी।


सूत्रों ने आगे कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (PML-N) के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह के गृह मंत्री बनने की संभावना है, जबकि मरियम औरंगजेब अगली सूचना और प्रसारण मंत्री हो सकती हैं।

2017 में पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में काम करने वाले ख्वाजा मुहम्मद आसिफ को विदेश या रक्षा मंत्रालय में पद मिल सकता है।

Pakistan: प्रधानमंत्री बनते ही शहबाज शरीफ ने अलापा कश्मीर राग, बोले- 'हम भारत के साथ शांति चाहते हैं, लेकिन...'

मिफ्ताह इस्माइल, जिन्होंने 2018 में वित्त मंत्री के रूप में काम किया, शरीफ के नए मंत्रिमंडल में आर्थिक मामलों के प्रभारी होने की संभावना है, जिसमें 35-40 सदस्य हो सकते हैं। मुहम्मद जुबैर को निजीकरण का संघीय मंत्री बनाए जाने की उम्मीद है।

PML-N के शाहिद खाकान अब्बासी को पेट्रोलियम और ऊर्जा विभाग, ख्वाजा साद को रेलवे और आजम नजीर तरार को कानून मंत्री का पद मिल सकता है।

इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के पूर्व सहयोगी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P) को सूचना प्रौद्योगिकी और बंदरगाह और शिपिंग मंत्रालय दिए जा सकते हैं।

PML-N के होंगे 12 मंत्री

सीधी से बात यह है कि PML-N के पास 12 मंत्रियों के साथ मंत्रिमंडल में बहुमत होगा, जबकि भुट्टो-जरदारी की PPP को सात मंत्रालय मिलने की संभावना है, जिसमें शेरी रहमान, खुर्शीद शाह, नवीद कमर, शाजिया मारी, कमर जमान कैरा उम्मीदवार हो सकते हैं।

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-एफ (JUI-F) को चार मंत्रालय मिलेंगे, जबकि MQM-P को दो मंत्रालय दिए जाएंगे। बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (मेंगल), अवामी नेशनल पार्टी, जम्हूरी वतन पार्टी और बलूचिस्तान अवामी पार्टी को एक-एक मंत्रालय मिलेगा।

पीपीपी नेता यूसुफ रजा गिलानी के सीनेट अध्यक्ष बनने की संभावना है, जबकि शाजिया मरी को नेशनल असेंबली की अध्यक्ष का पद संभालने की उम्मीद है।

मौलाना बनेंगे पाकिस्तान के राष्ट्रपति?

सूत्रों ने संकेत दिया है कि मौलाना फजल-उर-रहमान के आने वाले दिनों में पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनने की संभावना है। JUI-F ने या तो बलूचिस्तान के राज्यपाल या खैबर पख्तूनख्वा के पद की मांग की है। MQM-P चाहता है कि सिंध का राज्यपाल उनकी पार्टी से हो। पंजाब के राज्यपाल के PPP से चुने जाने की सबसे ज्यादा संभावना है।

द डॉन ने बताया कि शरीफ ने पाकिस्तान के मौजूदा वित्तीय संकट पर चर्चा करने के लिए आर्थिक विशेषज्ञों की एक तत्काल बैठक बुलाई, जहां उन्हें राष्ट्रीय बैलेंस शीट और राजकोषीय घाटे पर डेटा दिया गया था।

इससे पहले दिन में शरीफ ने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगी संबंध चाहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।