Get App

PM Modi Egypt Visit: नरेंद्र मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार

PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए। इससे पहले PM मोदी ने काहिरा में स्थित मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से रिस्टोरेशन किया गया है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Jun 25, 2023 पर 3:09 PM
PM Modi Egypt Visit: नरेंद्र मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार
PM Modi Egypt Visit: राष्ट्रपति अल-सिसी ने प्रधानमंत्री मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार से नवाजा

PM Modi Egypt Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की मिस्र (Egypt) की राजकीय यात्रा का ये दूसरा दिन है। रविवार को राष्ट्रपति अल-सिसी (El-Sisi) ने प्रधानमंत्री मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ पुरस्कार (Order of the Nile) से नवाजा। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा में समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए।

इससे पहले PM मोदी ने काहिरा में स्थित मिस्र की 11वीं सदी की ऐतिहासिक अल-हाकिम मस्जिद का दौरा किया। इस मस्जिद का भारत के दाऊदी बोहरा समुदाय की मदद से रिस्टोरेशन किया गया है।

मिस्र की अपनी राजकीय यात्रा के दूसरे दिन मोदी मस्जिद पहुंचे, जिसका रिस्टोरेशन करीब तीन महीने पहले ही पूरा किया गया है। मस्जिद में मुख्य रूप से जुमे (शुक्रवार) और दिन की सभी पांच ‘फर्ज़’ नमाज होती हैं।

प्रधानमंत्री को मस्जिद की दीवारों और दरवाजों पर की गई जटिल नक्काशी की सराहना करते देखा गया। मस्जिद का निर्माण 1012 में किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें