Get App

PM Modi France Visit: पीएम मोदी पहुंचे फ्रांस, राष्ट्रपति मैंक्रों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, आज AI शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

PM Modi France Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर फ्रांस पहुंच चुके हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एलिसी पैलेस में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई। इससे पहले पीएम ने पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2025 पर 8:58 AM
PM Modi France Visit: पीएम मोदी पहुंचे फ्रांस, राष्ट्रपति मैंक्रों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, आज AI शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
PM Modi France Visit: फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एआई पर शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा पर फ्रांस पहुंचे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एलिसी (Elysee) पैलेस में डिनर के लिए पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे। इसके साथ ही उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एआई पर शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। फ्रांस के रक्षा मंत्री सेब लेकॉर्नो ने एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की। पीएम जब होटल पहुंचे, तो वहां उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय मौजूद थे।

पीएम ने मैक्रों से मुलाकात के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई। पीएम मोदी जब पेरिस हवाई अड्डे पर उतरे तो उस दौरान हल्की बारिश हो रही थी। इसके बावजूद भारतीय समुदाय के लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंन मोदी-मोदी के नारों से उनका स्वागत किया। पीएम की एक झलक पाने के लिए पेरिस की सड़कों पर लोग इंतजार करते देखे गए।

मार्सिले में करेंगे वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर प्रोजेक्ट का भी दौरा करेंगे। जिसमें भारत, फ्रांस सहित भागीदार देशों के संघ का सदस्य है। पीएम मोदी वाणिज्य दूतावास (Consulate) का उद्घाटन करने मार्सिले भी जाएंगे। वह मजारगुएस युद्ध कब्रिस्तान में उन भारतीय सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिन्होंने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। पेरिस पहुंचने से पहले अपने फ्रांस दौरे के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी-2047 का रोडमैप तैयार करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह मोदी की फ्रांस की छठी यात्रा है। मोदी दो देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में फ्रांस से अमेरिका जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें