Get App

PM Modi UNGA Speech: Covid-19 वैक्सीन से लेकर अफगानिस्तान तक पर बोले मोदी, बिना नाम लिए चीन, पाकिस्तान को नसीहत

PM मोदी ने कहा कि जब भारत बढ़ता है, तो दुनिया बढ़ती है, जब भारत सुधार करता है, तो दुनिया बदल जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2021 पर 9:46 PM
PM Modi UNGA Speech: Covid-19 वैक्सीन से लेकर अफगानिस्तान तक पर बोले मोदी, बिना नाम लिए चीन, पाकिस्तान को नसीहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें सत्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, "भारत के लोकतंत्र की ताकत इस तथ्य में निहित है कि एक बालक, जो कभी रेलवे स्टेशन पर चाय बेचा करता था, वो आज चौथी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित कर रहा है।" अपने संबोधन में पीएम ने भारत में बनने वालीं Covid-19 वैक्सीन से लेकर अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति तक पर बात की। इस बीच उन्होंने पाकिस्तान और चीन का बिना नाम लिए, दोनों को नसीहत भी दे डाली।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने अपने होटल के बाहर मौजूद बड़ी संख्या में भारतीयों का अभिवादन भी स्वीकार किया, जिन्होंने उनका "वंदे मातरम" और "भारत माता की जय" के नारे लगा कर स्वागत किया। व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक करने के बाद मोदी ने वाशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी और शुक्रवार को अपने पहले व्यक्तिगत QUAD शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

PM Modi UNGA Speech:

- संयुक्त राष्ट्र को स्वयं को प्रासंगिक बनाए रखना है तो उसे अपनी इफेक्टिवनेस को सुधारना होगा, रिलायबिलिटी को बढ़ाया होगा। UN पर आज कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं: UN

-  इस समय अफगानिस्तान की जनता को वहां की महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यक आबादी को मदद की ज़रूरत है। इसमें हमें अपना दायित्व निभाना ही होगा: PM

- ये सुनिश्चित किया जाना बहुत ज़रूरी है कि अफ़ग़ानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए न हो: PM

- हमें इस बात के लिए भी सतर्क रहना होगा कि वहां की नाजुक स्थिति का कोई देश अपने स्वार्थ के लिए एक टूल के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश न करे। इस समय अफगानिस्तान के लोगों को मदद की जरूरत है, इसमें हमें अपना दायित्व निभाना ही होगा: PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें