Get App

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मशहूर एक्टर-डायरेक्टर सुखजिंदर शेरा का निधन

सुखजिंदर ने युगांडा में अंतिम सांस ली, उनके सहायक रहे जगदेव सिंह ने बताया कि वे 17 अप्रैल को ही साउथ अफ्रीका में अपने दोस्त के पास गए थे

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2021 पर 1:33 PM
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, मशहूर एक्टर-डायरेक्टर सुखजिंदर शेरा का निधन

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री  (Punjabi Film Industry) को बड़ा झटका लगा है। मशहूर पंजाबी एक्टर और डायरेक्टर सुखजिंदर शेरा (Sukhjinder Shera) का निधन हो गया है। सुखजिंदर ने युगांडा में बुधवार को अंतिम सांस ली। उन्हें निमोनिया था, जिसके बाद वो अस्पताल में भर्ती हुए लेकिन सुखजिंदर को बचाया नहीं जा सका। वह 68 वर्ष के थे।

अब शेर का परिवार चाहता हैं कि, उनके शव को पंजाब लाया जाए, लेकिन लॉकडाउन की वजह से काफी दिक्कते आ रही है। शेरा के परिजनों ने केंद्र सरकार से संपर्क करने की कोशिश की है। शेरा जगरांव के गांव मलकपुर के रहने वाले थे।

उनके सहायक रहे जगदेव सिंह ने बताया कि वे 17 अप्रैल को ही साउथ अफ्रीका में अपने दोस्त के पास गए थे। 25 अप्रैल को उन्हें वहां बुखार हो गया था। इसके बाद उन्हें निमोनिया हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात लगभग दो बजे उनका निधन हो गया।

शेरा की दो बेटियां और एक बेटा हैं। तीनों शादीशुदा है। उनका बेटा फिलीपींस की राजधानी मनीला में रहता है। पिछले समय दौरान सुखजिंदर शेरा ने जगराओं के नजदीक अपने गांव मलक में जमीन बेच दी थी और दक्षिण अफ्रीका के कीनिया शहर में बिजनेस करने की इच्छा से वहां गए थे। वहां पर उनके दोस्त रहते हैं। 

सुखजिंदर ने कई हिट पंजाबी फिल्मों जैसे यारी जट्ट दी और जट्ट ते जमीन में काम कर शौहरत कमाई थी। इस समय वो अपमिंग फिल्म यार बेली की शूटिंग कर रहे थे, जिसके बीच में ही ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक्टर के परिवार वालों ने केंद्र सरकार से संपर्क कर सुखजिंदर का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए बात की है। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार इस दुनिया से जा चुके हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें