कतर एयरवेज ग्रुप (Qatar Airways Group) के सीईओ अकबर अल बकर (Akbar Al Baker) 27 साल तक विमानन कंपनी का नेतृत्व करने के बाद अब रिटायर होने जा रहे हैं। उनके बाद बद्र मोहम्मद अल-मीर (Badr Mohammed Al-Meer) अल बकर का स्थान लेंगे, अल बकर 5 नवंबर से सेवानिवृत्त होंगे। अल-मीर वर्तमान में दोहा के हमाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Doha's Hamad International Airport) के सीईओ हैं। इस एयरपोर्ट को देश के नेशनल कैरियर के केंद्र के रूप में जाना जाता है। कतर एयरवेज ने कहा कि अल बकर के नेतृत्व में कंपनी "वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक पहचाने जानी वाली और भरोसेमंद ब्रांडों में से एक बन गई"। कंपनी को विश्व की सात सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन्स में एक माना गया है।
अपने कार्यकाल के दौरान, अल बकर को एयरलाइन इंडस्ट्री में सबसे मुखर लीडर्स में से एक के रूप में जाना जाता है। उन्हें एक कठोर-परिवर्तनशील अधिकारी माना जाता है। मैन्युफैक्चरर्स और अन्य लोगों के साथ टकरावपूर्ण बातचीत से भी गुरेज नहीं करते थे।
अल बकर ने अपने करियर पर कुछ विवादास्पद टिप्पणियां भी की हैं। उन्होंने कहा था महिलाएं एयरलाइंस नहीं चला सकती हैं। अमेरिकी कैरियर को "क्रैप" कहा था। उन्होंने कहा था कि उनके यात्रियों को "हमेशा दादी मां द्वारा सेवा दी जा रही है।" बाद में उन्होंने दोनों टिप्पणियों के लिए माफी मांग ली थी।
पिछले साल, अल बेकर ने फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) की मेजबानी के लिए कतर के आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनका देश अपने विरोधियों के "घावों पर हमेशा नमक छिड़कता रहेगा"। कुछ अन्य देशों और फुटबॉल टीमों ने ये चिंता व्यक्त की थी कतर अपनी विशाल आबादी का प्रबंधन कैसे करता है। कम वेतन वाले प्रवासी श्रमिकों और LGBTQ अधिकारों पर कतर का रुख कैसा है। इस पर इस पर कुछे देशों की टिप्पणी के बाद उन्होंने अपना जवाब दिया था।
जुलाई में कतर एयरवेज ने पिछले वित्तीय वर्ष में 1.2 अरब डॉलर का मुनाफा दर्ज किया, जिसमें कि देश में 2022 फीफा विश्व कप की मेजबानी के कारण बढ़ोत्तरी देखने को मिली। यह पिछले वर्ष के 1.5 अरब डॉलर के मुनाफे से थोड़ा कम रहा। आंशिक रूप से ऑपरेटिंग खर्चों में वृद्धि, एनर्जी की कीमतें बढ़ने से विशेष रूप से जेट ईंधन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली।
कतर एयरवेज ने वित्तीय वर्ष में 20.9 अरब डॉलर की आय दर्ज की। ये एक साल पहले के 14.4 अरब डॉलर से अधिक रही।