Queen Elizabeth II को तोहफे सहेजकर रखने का बहुत शौक था। यह बात पीएम नरेंद्र मोदी ने बताई थी। आज 96 साल की उम्र में Queen Elizabeth II का निधन हो गया। उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने सांत्वना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए Queen Elizabeth II के साथ अपनी मुलाकात को याद किया।
पीएम मोदी दो बार 2015 और 2018 में Queen Elizabeth II से मुलाकात की थी। पीएम मोदी पहले भी इस मौके का जिक्र कर चुके हैं। मन की बात प्रोग्राम में उन्होंने बताया था कि Queen Elizabeth II को तोहफे सहेजकर रखने का बहुत शौक था। पीएम मोदी ने बताया कि जब वह Queen Elizabeth II ने 2015 में मुलाकात की थी तो महारानी ने उन्हें वह रुमाल दिखाया था जो महात्मागांधी ने उन्हें शादी पर गिफ्ट दिया था।
Queen Elizabeth II ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात में महात्मा गांधी का दिया गिफ्ट दिखाया था। वह रुमाल खादी का था जिसे गांधी जी ने खुद बनाया था। इसे गांधी जी ने Queen Elizabeth II की शादी पर तोहफे के तौर पर भेजा था।
पीएम ने Queen Elizabeth II की भावनाओं को व्यक्त करते हुए बताया था कि वह पतले धागों से बुना हुआ छोटा सा रूमाल था। पीएम ने याद करते हुए बताया था कि वह रूमाल को लेकर बेहद इमोशनल थीं। पीएम मोदी ने कहा था इतने साल गुजर जाने के बाद भी Queen Elizabeth II ने उस छोटे से रूमाल को संभालकर रखा था। पीएम ने जब उस रूमाल को गौर से देखा तो Queen Elizabeth II ने उन्हें रूमाल छू कर देखने को कहा।