Queen Elizabeth II का स्टाइलिश हैंडबैग स्टाफ को भेज देता था सीक्रेट सिग्नल, कुछ इस तरह इस्तेमाल करती थीं रानी

कई रॉयल एक्सपर्ट्स के अनुसार, Queen Elizabeth II किसी के साथ मिलते वक्त या बातचीत करते वक्त उस हैंडबैग के जरिए अपने नौकरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ सीक्रेट तरीके से कम्युनिकेट करती थीं

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 2:14 PM
Queen Elizabeth II का स्टाइलिश हैंडबैग स्टाफ को भेज देता था सीक्रेट सिग्नल

Queen Elizabeth Handbag: महारानी एलिजाबेथ II (Queen Elizabeth II) का हाल ही में निधन हो गया है। इसके बाद उनके बेटे ने ब्रिटिश रॉयल फैमली (British Royal Family) की गद्दी संभाली है। अगर आपने कभी महारानी एलिजाबेथ की कभी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में उनकी तस्वीर या वीडियो देखी हो, तो उसमें एक महारानी के हाथ में एक बैग दिखा करता था। महारानी का वो हैंडबैग (Queen Handbag) सिर्फ फैशन के तौर पर नहीं बल्कि वो किसी सीक्रेट डिवाइस की तरह भी काम करता था।

कई रॉयल एक्सपर्ट्स के अनुसार, महारानी किसी के साथ मिलते वक्त या बातचीत करते वक्त उस हैंडबैग के जरिए अपने नौकरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ सीक्रेट तरीके से कम्युनिकेट करती थीं। रानी हमेशा अपने ड्रेस के साथ मैच करता हुआ हैंडबैग लेकर चला करती थीं।

रानी ने प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत करने में बहुत समय बिताया। ऐसे में वह खुलेआम किसी के साथ जारी बातचीत को बीच में रोक नहीं सकती थीं, तो माना जाता है कि इसलिए उन्हें इस तरह के गुप्त संकेतों का इस्तेमाल किया।


इसके अलावा उनके स्टाफ को भी सुरक्षा से जुड़ी कई सावधानियां बरतनी होती थीं। इसलिए हैंडबैग से मिलने वाले गुप्त संकेत न केवल हल्के होते थे, बल्कि व्यावाहारिक भी होते थे।

महारानी पर्स से ऐसे देती थीं सिग्नल

न्यूजवीक के द रॉयल रिपोर्ट पॉडकास्ट पर बात करने वाले रॉयल एक्सपर्ट क्रिस्टन मेन्जर के अनुसार, जब किसी से बातचीत के दौरान रानी अपने इस पर्स को एक हाथ से दूसरे हाथ में लेती थीं, तो इसका मतलब होता था कि वह अपने स्टाफ को संकेत दे रही हैं कि कोई आए और इस बातचीत को किसी बहाने से बीच में ही रोक दे।

इस तरह अगर वह किसी जगह से तुरंत बाहर निकलना चाहती हैं, तो रानी बैग को जमीन पर लेटा कर रख देती थीं। ऐसा भी लगता है कि रानी अपनी उंगली में पहनी हुई अंगूठी को घुमाकर भी ऐसा ही संकेत दे सकती थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर अगले पांच मिनट में खाना खत्म करना होता था, तो रानी अपना बैग टेबल पर रख देती थीं। रानी के पास एक सीक्रेट बजर भी था, जिसका इस्तेमाल वह अपने मेहमानों को यह बताने के लिए कर सकती थीं कि क्या वह बकिंघम पैलेस में कॉल ले रही हैं।

रानी हमेशा से ही एक लंबे हैंडल वाला, कस्टम-मेड बैग पसंद करती थीं। ऐसा इसलिए ताकि जब वह लोगों से मिल रही हों और हाथ मिला रही हों, तो वो उनके कपड़ों में न फंसे।

Queen Elizabeth II की शादी में महात्मा गांधी ने रूमाल गिफ्ट किया था, पीएम मोदी ने बताई थी कहानी

रानी को अपना चश्मा निकालते और अपने लिए लिपस्टिक का कलर चुनते हुए भी देखा गया है। रिपोर्टों के अनुसार, वह रविवार को चर्च के दान के लिए एक आईना और £5 या £10 का एक बैंकनोट भी ले जाया करती थीं।

रानी से मिलते समय, लोगों को उन्हें गले न लगाने के लिए कहा जाता था। क्योंकि जब तक वह खुद से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ नहीं बढ़ाती हैं, तब तक कोई भी उन्हें छुए ना।

हालांकि, जब पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने 2011 में बकिंघम पैलेस की अपनी पहली यात्रा की, तब उन्होंने रानी की कमर पर घुमा कर हाथ रखा था। इसके बाद पूरे पश्चिमी दुनिया में उन पर शाही परंपरा का उल्लंघन करने का आरोप लगा था और इस घटना न काफी सुर्खियां भी बटोरीं थी। हालांकि, रानी ने इस पर कुछ नहीं कहा और उन्होंने भी खुशी से इसके जवाब में मिशेल को इस तरह से पकड़ा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।