अमेरिका के न्यूयॉर्क और पेन्सिलवेनिया में बारिश का तांडव, बने बाढ़ जैसे हालात

अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क और पेन्सिलवेनिया में भी अब बरसात का तांडव देखने को मिल रहा है। इन दोनों ही शहरों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। हो रही भारी बारिश की वजह से दोनों ही शहरों के नागरिकों को काफी ज्यादा कठिनायों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर पेन्सिलवेनिया के मध्य के इलाके और न्यूयॉर्क के दक्षिणी इलाके में देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Jul 10, 2023 पर 2:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क और पेन्सिलवेनिया में भी अब बरसात का तांडव देखने को मिल रहा है। इन दोनों ही शहरों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है

मॉनसून की शुरुआत के साथ ही भारी बारिश की घटनाओं ने भारत सहित दुनिया के कई सारे देशों और हिस्सों में अपना कहर बरपा रखा है। अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क और पेन्सिलवेनिया में भी अब बरसात का तांडव देखने को मिल रहा है। इन दोनों ही शहरों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। हो रही भारी बारिश की वजह से दोनों ही शहरों के नागरिकों को काफी ज्यादा कठिनायों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर पेन्सिलवेनिया के मध्य के इलाके और न्यूयॉर्क के दक्षिणी इलाके में देखने को मिल रहा है।

सड़कों पर भरा पानी

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया और न्यूयॉर्क शहर के कई सारे हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली है। इन दोनों ही शहरों के सड़कों पर पानी भर गया है। कई सारे लोग अपनी बारिश के चलते अपनी गाड़ियों में फंसे हुए हैं। जिनको रेस्क्यू करने का काम भी जारी है। बारिश की वजह से दोनों ही शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। न्यूयॉर्क शहर के नॉर्थ हिस्से में बसे हडसन वैली इलाके के रिप्रजेंटेटिव माइक लॉलर ने बाढ़ की कई सारी तस्वीरों और वीडियो को ट्विटर पर साझा किया है।

Today Weather Alert: उफान पर हैं नदियां, बारिश के साथ बर्बादी, उत्तर भारत में 53 लोगों की मौत


लोगों का किया जा रहा है रेस्क्यू

पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि मैनहट्टन से लगभग 40 मील दूर नॉर्थ में शहर के स्टोनी पॉइंट में बाढ़ का पानी देखा जा सकता है। इस भारी बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है और उनको सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। पेन्सिलवेनिया में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पेन्सिलवेनिया के एलेनटाउन से लगभग 15 मील साउथ ईस्ट में क्वेकरटाउन इलाके में सड़कों पर बाढ़ का पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। बाढ़ के हालातों को देखते हुए मौसम विभाग लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।