Reddit IPO: दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी रेडिट (Reddit) आईपीओ लाने की तैयारी में है और यह इसे लेकर संभावित निवेशकों से बातचीत कर रही है। निवेशकों के साथ शुरुआत बातचीत में रेडिट को जो फीडबैक मिले हैं, उस पर विचार कर रही है। निवेशकों का कहना है कि रेडिट को कम से कम 500 करोड़ डॉलर का वैल्यूशन रखना चाहिए। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। हालांकि इसके शेयर भारी उतार-चढ़ाव वाले मार्केट में इस आंकड़े से कम हैं। रेडिट के आईपीओ का वैल्यूएशन क्या होगा, यह मार्केट पर निर्भर करेगा। रेडिट की योजना मार्च तक लिस्ट होने की है।
