Get App

Rishi Sunak क्या ब्रिटेन को आर्थिक मुश्किलों से बाहर निकालने में सफल होंगे?

Rishi Sunak ने ब्रिटेन को गंभीर आर्थिक संकट से बाहर निकालने और राजनीति में लोगों का भरोसा बहाल करने का वादा किया। उन्होंने तुरंत Jeremy Hunt को फाइनेंस मिनिस्टर नियुक्त कर दिया। इससे बिजनेस और इंडस्ट्री की चिंता दूर हुई होगी, जो कर्ज बढ़ाने वाली लिज ट्रस की इकोनॉमिक पॉलिसी से डरी हुई थी

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 26, 2022 पर 11:34 AM
Rishi Sunak क्या ब्रिटेन को आर्थिक मुश्किलों से बाहर निकालने में सफल होंगे?
अपने ऑफिशियल रेजिडेंस डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर सुनक ने इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने की अपनी पूर्ववर्ती लिज ट्रस की महत्वाकांक्षा की तारीफ की। लेकिन, उन्होंने यह माना कि गलतियां हुई हैं।

Rishi Sunak पिछले दो महीने में ब्रिटेन का पीएम बनने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। मंगलवार (25 अक्टूबर) को उन्होंने ब्रिटेन को गंभीर आर्थिक संकट से बाहर निकालने और राजनीति में लोगों का भरोसा बहाल करने का वादा किया। उन्होंने तुरंत Jeremy Hunt को फाइनेंस मिनिस्टर नियुक्त कर दिया। इससे बिजनेस और इंडस्ट्री की चिंता दूर हुई होगी, जो कर्ज बढ़ाने वाली लिज ट्रस की इकोनॉमिक पॉलिसी से डरी हुई थी।

सुनक ने कहा कि वह देश को एकजुट करेंगे। उम्मीद है कि उनकी कैबिनेट में पार्टी के हर धड़े के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वह पार्टी के अंदर की खींचतान दूर करने और उन पॉलिसी में बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिसने इनवेस्टर्स और विदेशी सहयोगियों को डरा दिया था।

यह भी पढ़ें : मोहनदास पई ने कहा, Rishi Sunak की वफादारी ब्रिटेन के साथ, भारतीयों को गर्व करने के सिवाय दूसरा कोई फायदा नहीं

अपने ऑफिशियल रेजिडेंस डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर सुनक ने इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ाने की अपनी पूर्ववर्ती लिज ट्रस की महत्वाकांक्षा की तारीफ की। लेकिन, उन्होंने यह माना कि गलतियां हुई हैं। उन्होंने कहा, "मुझे गलतियों को ठीक करने के लिए पार्टी का नेता और आपका प्रधानमंत्री चुना गया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें