1990 के दशक में रूस के पूर्व राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन (Boris yeltsin) ने मार्केट को बंदिशों से मुक्त करने और रूस को एक लोकतांत्रिक देश बनाने की कोशिशें शुरू की थी। वह सोवियत यूनियन के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव (Mikhail Gorbachev) के ग्लासनोस्त (Glasnost) और पेरेसत्रोइका (Perestroika) के समर्थक थे। ग्लासनोस्त का मतलब है खुलापन और पेरेसत्रोइका का मतलब है पुनर्निर्माण। सोवियत रूस के विघटन के बाद रूस की बागडोर येल्तसिन के हाथ में थी।
