Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में एक और भारतीय की मौत हो गई है। रूसी सेना की टुकड़ी में कार्यरत भारतीय व्यक्ति की ड्रोन हमले के बाद युद्ध के दौरान मौत हो गई। इस व्यक्ति की पहचान मूल रूप से केरल के रहने वाले बिनिल टीबी के रूप में हुई है। उनके रिश्तेदार जैन टीके भी उसी इलाके के रहने वाले थे। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बिनिल के परिवार को कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि वह और उनके एक रिश्तेदार यूक्रेनी ड्रोन हमले में घायल हुए हैं। उसके बाद से ही बिनिल की पत्नी मॉस्को स्थित दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में थीं।
