Russia-Ukraine War: कनाडा ने यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और लगभग 1,000 रूसी नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री मार्को मेंडिसिनो ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। मेंडिसिनो ने कहा कि पुतिन शासन के क्रूर हमले के सामने कनाडा यूक्रेन के साथ खड़ा है और हम रूस को उसके अपराधों के लिए जवाबदेह ठहराएंगे।
