Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध का समर्थन करने के लिए रूस में मार्शल लॉ लगा सकते हैं पुतिन: अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ

Russia Ukraine War: पुतिन के टारगेट रूसी सैन्य क्षमताओं से ज्यादा हैं। इसका मतलब है कि अगले कुछ महीनों में उनकी तरफ से ऐसे फैसले आ सकते हैं, जिनकी कोई उम्मीद भी नहीं होगी

अपडेटेड May 10, 2022 पर 9:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रूस में मार्शल लॉ लगा सकते हैं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (FILE PHOTO)

Russia Ukraine War: अमेरिकी (US) नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर एवरिल हैन्स ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन (Ukraine) में अपनी महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए रूस (Russia) में मार्शल लॉ (Marshal Law) का आदेश दे सकते हैं।

हेन्स ने सीनेट की एक सुनवाई में कहा, "पुतिन के टारगेट रूसी सैन्य क्षमताओं से ज्यादा हैं। इसका मतलब है कि अगले कुछ महीनों में हम ऐसे फैसले या कदम देख सकते हैं, जिनकी कोई उम्मीद भी नहीं होगी।"

उन्होंने कहा, "वर्तमान प्रवृत्ति इस संभावना को बढ़ाती है कि राष्ट्रपति पुतिन और ज्यादा कड़ा रुख अपनाएंगे। इसमें मार्शल लॉ लागू करना, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन को फिर से मैनेज करना और अपने टारगेट को हासिल करने के लिए कड़े सैन्य फैसले लेना शामिल है।"


हैन्स ने यह भी कहा कि ऐसी संभावना है कि जब तक रूस को अपने अस्तित्व पर कोई खतरा मंडराता नहीं दिखेगा, तब तक पुतिन परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का आदेश शायद न दें।

क्या रूसी राष्ट्रपति की तबीयत ज्यादा खराब है? Victory Day की परेड में खांसते और पैरों को कंबल से ढकते दिखे पुतिन

इस बीच व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही है। मॉस्को के रेड स्क्वायर पर विजय दिवस परेड के दौरान पुतिन की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों के आने के बाद राष्ट्रपति पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, क्योंकि उन्हें विजय दिवस समारोह में खांसते हुए और अपने पैरों को कंबल से ढकते हुए देखा गया था।

इतना ही नहीं एक वीडियो में कथित तौर पर पुतिन को लंगड़ाते हुए भी दिखाया गया है, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर लगाईं जा रहीं अटकलें और तेज हो गईं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन को पार्किंसंस या कैंसर होने का भी अनुमान लगाया गया था।

पुतिन का होगा कैंसर का ऑपरेशन!

यह पिछले महीने यह बताया गया था कि क्रेमलिन नेता की शायद कैंसर की सर्जरी हो सकती है। रूसी टेलीग्राम चैनल जनरल SVR का हवाला देते हुए, द इंडिपेंडेंट ने बताया कि पुतिन के डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी दी है कि सर्जरी के कारण वे "थोड़े समय" के लिए वे कोई काम नहीं कर पाएंगे।

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया, जिसमें व्लादिमीर पुतिन को रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ बैठक के दौरान एक मेज को कसकर पकड़ते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि 69 साल के पुतिन की सांस फूलते हुए दिख रही है। वे पूरे 12 मिनट की बैठक के दौरान मेज के कोने को पकड़े रहे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।