क्या रूसी राष्ट्रपति की तबीयत ज्यादा खराब है? Victory Day की परेड में खांसते और पैरों को कंबल से ढकते दिखे पुतिन

एक वीडियो में कथित तौर पर पुतिन को लंगड़ाते हुए भी दिखाया गया है, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर लगाईं जा रहीं अटकलें और तेज हो गईं

अपडेटेड May 10, 2022 पर 6:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Russia Victory Day की परेड में खांसते और Victory Day की परेड में खांसते और पैरों को कंबल से ढकते दिखे पुतिन

मॉस्को (Moscow) के रेड स्क्वायर (Red Square) पर विजय दिवस परेड (Russia Victory Day) के दौरान दूसरे विश्व युद्ध के दिग्गजों के साथ बैठे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों के आने के बाद राष्ट्रपति पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, क्योंकि उन्हें विजय दिवस समारोह में खांसते हुए और अपने पैरों को कंबल से ढकते हुए देखा गया था।

इतना ही नहीं एक वीडियो में कथित तौर पर पुतिन को लंगड़ाते हुए भी दिखाया गया है, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर लगाईं जा रहीं अटकलें और तेज हो गईं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन को पार्किंसंस या कैंसर होने का भी अनुमान लगाया गया था।

यह पिछले महीने यह बताया गया था कि क्रेमलिन नेता की शायद कैंसर की सर्जरी हो सकती है। रूसी टेलीग्राम चैनल जनरल SVR का हवाला देते हुए, द इंडिपेंडेंट ने बताया कि पुतिन के डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी दी है कि सर्जरी के कारण वे "थोड़े समय" के लिए वे कोई काम नहीं कर पाएंगे।


इसके अलावा, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया, जिसमें व्लादिमीर पुतिन को रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ बैठक के दौरान एक मेज को कसकर पकड़ते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि 69 साल के पुतिन की सांस फूलते हुए दिख रही है। वे पूरे 12 मिनट की बैठक के दौरान मेज के कोने को पकड़े रहे।

Russia Victory Day: 'हम पर हमले की थी तैयारी', व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर कार्रवाई को बताया एक 'जरूरी कदम'

Newsweek ने यहां तक ​​बताया कि बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ एक अलग बैठक के दौरान भी पुतिन को सहारा लाने के लिए मेज को पकड़ते हुए देखा गया था।

क्रेमलिन ने रूसी नेता के कथित खराब स्वास्थ्य की रिपोर्टों पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की है। असल में, news.com.au के अनुसार, यह माना जाता है कि क्रेमलिन पुतिन की उपस्थिति को कड़े तरीके से नियंत्रित करता है।

इस बीच, सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई को पश्चिमी देशों की नीतियों के खिलाफ जवाब करार दिया है। पुतिन ने विजय दिवस के मौके पर यह बयान दिया।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में अभियान संभावित आक्रमण को रोकने के लिए सही समय पर की गई उचित कार्रवाई है। पुतिन ने कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेन में देश की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।