Russia Victory Day: 'हम पर हमले की थी तैयारी', व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर कार्रवाई को बताया एक 'जरूरी कदम'

Russia Victory Day: व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई, पश्चिमी नीतियों का जवाब था, जो समय पर दी गई एक जरूरी प्रतिक्रिया है

अपडेटेड May 09, 2022 पर 2:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर कार्रवाई को बताया एक जरूरी कदम (FILE PHOTO)

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन (Ukraine) में रूस (Russia) का हस्तक्षेप जरूरी था। उन्होंने इसके पीछे कारण बताया, क्योंकि पश्चिमी देश 'क्रीमिया समेत हमारी जमीन पर आक्रमण की तैयारी कर रहे थे।'

रूस के विजय दिवस (Russia Victory Day) के मौके पर सोमवार को एक सैन्य परेड में बोलते हुए पुतिन ने नाजी सैनिकों के खिलाफ रेड आर्मी की लड़ाई और यूक्रेन में रूसी सेना की कार्रवाई के बीच समानताएं भी बताईं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में ऑपरेशन संभावित आक्रमण को रोकने के लिए एक समय पर हुआ, जो बेहद जरूरी कदम था।

Russia Victory Day पर व्लादिमीर पुतिन के संबोधन की अहम बातें:


- यूक्रेन में रूस को एक ऐसे खतरे का सामना करना पड़ रहा था, जो उसे मंजूर नहीं था: पुतिन

- व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई, पश्चिमी नीतियों का जवाब था, जो समय पर दी गई एक जरूरी प्रतिक्रिया है।

- पुतिन ने कहा, 'वैश्विक युद्ध के भीषण असर' से बचने के लिए सब कुछ किया जाना चाहिए।

- पुतिन ने कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेन में देश की सुरक्षा के लिए लड़ रहे थे। साथ ही उन्होंने युद्ध में मारे गए सैनिकों के सम्मान में एक मिनट का मौन रखा।

Russia Ukraine War: अचानक यूक्रेन पहुंचीं अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन, कनाडा के PM ने भी किया औचक दौरा

 

पुतिन ने मॉस्को के रेड स्क्वायर में इकट्ठा हुए हजारों सैनिकों से कहा कि यूक्रेन में रूसी सेना की नाजीवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। मगर वैश्विक युद्ध फिर से न हो, इसके लिए सब कुछ किया जाना जरूरी है।

व्लादिमीर पुतिन ने कहा, "मातृभूमि की रक्षा करना, हमेशा पवित्र रहा है।" उन्होंने कहा, "आज आप डोनबास में हमारे लोगों के लिए, रूस की सुरक्षा के लिए, हमारी मातृभूमि के लिए लड़ रहे हैं।"

पुतिन यह भाषण यूक्रेन पर आक्रमण के 75वें दिन दिया। 11 मिनट के इस भाषण में पुतिन यूक्रेन युद्ध की प्रगति के बारे में कुछ नहीं बोला। साथ ही इस बात का भी कोई संकेत नहीं दिया कि लड़ाई आखिर कब तक जारी रह सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।