Russia Ukraine War: यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव (Kyiv) पर रूस (Russia) के मिसाइल हमले (Missiles Attack) के बाद पुतिन ने कहा कि ये हमला यूक्रेन के 'आतंकी कृत्यों' के जवाब में किया गया है। 10 अक्टूबर को जारी किए गए एक वीडियो में, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि रूस ने सोमवार को में यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर उच्च-सटीक हथियारों के साथ कई मिसाइलों से हमला किया।
