Stock in Focus: हाईवे बनाने वाली अशोक बिल्डकॉन के शेयरों पर अब 11 नवंबर को मार्केट खुलने पर खास नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि कंपनी को गुजरात में NHAI (नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए ₹865.90 करोड़ का LoA (लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस) मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी 9 नवंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में दी और अब चूंकि आज दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद है तो कल 11 नवंबर को मार्केट खुलने पर शेयरों में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई पर यह 0.19% की गिरावट के साथ ₹103.00 पर बंद हुआ था।
