Get App

Stock Tips: मालामाल कर देगी यह एक्सपोर्ट कंपनी! रॉकेट बनने को तैयार, ICICI Direct ने कहा खरीद लो

Stock Tips: कपड़े तैयार कर 50 से अधिक देशों को निर्यात करने वाली कंपनी के लिए सितंबर तिमाही मजबूत रही। अब आगे की बात करें तो कंपनी को मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर परफॉरमेंस दमदार बने रहने की संभावना है। एनालिस्ट्स ने भी इसके शेयरों को खरीदने की सलाह दी है जोकि फिलहाल एक साल के हाई से काफी नीचे हैं। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 12:39 PM
Stock Tips: मालामाल कर देगी यह एक्सपोर्ट कंपनी! रॉकेट बनने को तैयार, ICICI Direct ने कहा खरीद लो
गोकलदास एक्सपोर्ट्स (Gokaldas Exports) 50 से अधिक देशों को कपड़े निर्यात करती है।

Gokaldas Exports Share Price: कपड़े तैयार करने वाली गोकलदास एक्सपोर्ट्स के शेयरों अपने एक साल के हाई से काफी नीचे हैं और मार्केट एनालिस्ट के मुताबिक इसे निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर लेना चाहिए। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपनी 9 नवंबर की रिपोर्ट मे इसे खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹860 फिक्स किया है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले सोमवार 9 नवंबर को बीएसई पर यह 2.86% की गिरावट के साथ ₹678.75 पर बंद हुआ था।

Gokaldas Exports पर क्यों फिदा है ब्रोकरेज फर्म?

गोकलदास एक्सपोर्ट्स कपड़े तैयार कर निर्यात करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। यह 50 से अधिक देशों को कपड़े भेजती है और एट्रको (Atrco) और मैट्रिक्स (Matrix) के अधिग्रहण के बाद अब यह सालाना करीब 9 करोड़ कपड़े तैयार कर सकती है।

सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 13% बढ़कर ₹1112.8 करोड़ पर पहुंच गया तो कंसालिडेटेड वॉल्यूम भी 9% बढ़कर 1.42 करोड़ पीसेज पर पहुंच गया तो रियलाइजेशन प्रति पीस 4% उछलकर ₹726 पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ईबीआईटीडीए 86% बढ़कर ₹100 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 353 बीपीएस बढ़कर 9% हो गया। कंपनी के इंडिया बिजनेस का रेवेन्यू 10% बढ़कर ₹942 करोड़ तो अफ्रीका बिजनेस का 32% उछलकर ₹193 करोड़ पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें