Get App

रूस की पर्वतारोही ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया यूक्रेन का झंडा, जानिए हौसले की यह बेमिसाल कहानी

कात्या लिपका (Katya Lipka) पर्वतारोही के साथ-साथ एक ब्लॉगर भी हैं। उन्होंने माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ने की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने पिछले हफ्ते शुक्रवार को यह पोस्ट शेयर किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2022 पर 3:42 PM
रूस की पर्वतारोही ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया यूक्रेन का झंडा, जानिए हौसले की यह बेमिसाल कहानी
कात्या लिपका ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर यूक्रेन-रूस लड़ाई खत्म होने की दुआ मांगी।

रूस (Russia) के लोग यूक्रेन (Ukraine) पर हमले के खिलाफ हैं। रूस की एक पर्वतारोही ने इस हमले का विरोध अनोखे तरीके से किया है। उसने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने के बाद यूक्रेन का झंडा फहराया। हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचना किसी पर्वतारोही की सबसे बड़ी सफलता मानी जाती है।

आम तौर पर पर्वतारोही इस चोटी पर पहुंचने के बाद अपने देश का झंडा लहराते हैं। नेपाल स्थित हिमायल की इस चोटी को फतह करने के लिए हर साल दुनियाभर के हजारों पर्वतारोही काठमांडु पहुंचते हैं।

कात्या लिपका (Katya Lipka) पर्वतारोही के साथ-साथ एक ब्लॉगर भी हैं। उन्होंने माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) पर चढ़ने की अपनी तस्वीर सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने पिछले हफ्ते शुक्रवार को यह पोस्ट शेयर किया। हालांकि, वह 24 मई को माउंट एवरेस्ट पर पहुंची थीं। संयोग से इसी तारीख को यूक्रेन पर रूस के हमले के तीन महीने पूरे हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें