दुनिया की टॉप रिटेल कंपनी एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस के एयरोस्पेस वेंचर Blue Origin ने मानव क्रू के साथ अपने दूसरे मिशन को 12 अक्टूबर को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस मिशन को स्पेसक्राफ्ट न्यू शेफर्ड (NS18) के जरिए भेजा जाएगा और इसमें चार क्रू मेंबर होंगे।
इसके क्रू मेंबर्स में नासा के पूर्व इंजीनियर और प्लैनेट लैब्स के को-फाउंडर, क्रिस बोशुजेन, डसॉल्ट सिस्टम्स में सीनियर मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव, ग्लेन डे रिस शामिल हैं। दो अन्य नामों की अभी जानकारी नहीं दी गई है।
बोशुजेन ने कहा, "यह मेरे बचपन के सपने का पूरा होना है। मैं इस मौके को छात्रों के लिए स्पेस से जुड़ी स्टडी में करियर बनाने की प्रेरणा के तौर पर देखता हूं।"
यह मिशन अमेरिका में वेस्ट टेक्सास की लॉन्च साइट से लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले 20 जुलाई को Blue Origin की पहली सफल मानव फ्लाइट में जेफ बेजोस, उनके भाई मार्क बेजोस, एविएशन इंडस्ट्री में लंबा अनुभव रखने वाले वैली फंक और Blue Origin के पहले कस्टमर ओलिवर डेमेन शामिल थे।
बेजोस ने Blue Origin की शुरुआत वर्ष 200 में स्पेस में स्पेस में लोगों के बसने के लक्ष्य के साथ की थी।