दुनिया भर में प्राइवेसी के उल्लंघन के लिए कड़े बनाए गए हैं। इस बीच दक्षिण कोरिया (South Korea) ने अमेरिकी टेक कंपनी गूगल और मेटा पर भारी भरकम जुर्माना ठोक दिया है। दोनों टेक कंपनियों को नागरिकों की निजी जानकारियां गोपनीय रखने के लिए बने निजता कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इन दोनों कंपनियों पर 100 अरब वोन यानी 571 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कहा जा रहा है कि दक्षिण कोरिया की ओर से रिकॉर्ड जुर्माना लगाया गया है।
