Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में फ्यूल और कैश का संकट, एक हफ्ते के लिए बंद किए स्कूल

अधिकारियों ने सोमवार से देश भर में तीन घंटे तक बिजली कटौती की घोषणा भी की है, क्योंकि बिजली उत्पादन संयंत्रों को पर्याप्त ईंधन की आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। श्रीलंका में आर्थिक तंगी के कारण पिछले कई महीनों से व्यापक स्तर पर बिजली कटौती की गई है

अपडेटेड Jul 04, 2022 पर 10:29 AM
Story continues below Advertisement
ईंधन की कमी के चलते श्रीलंका के शहरी क्षेत्रों में पिछले दो सप्ताह से स्कूल बंद हैं

Sri Lanka Crisis : नकदी की तंगी से जूझ रहे श्रीलंका ने एक सप्ताह के लिए स्कूलों की बंदी बढ़ाने का ऐलान किया है। श्रीलंका में शिक्षकों और बच्चों को स्कूल लाने के लिए पैरेंट्स के पास पर्याप्त फ्यूल नहीं है। उधर, ऊर्जा मंत्री ने देश के प्रवासियों नई ऑयल खरीद को फाइनेंस करने के उद्देश्यों से बैंकों के जरिये घर पर पैसे भेजने की अपील की है।

भारी विदेशी कर्ज के चलते हिंद महासागर में स्थित इस देश को कोई भी सप्लायर उधार फ्यूल बेचने के लिए तैयार नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि इस समय उपलब्ध स्टॉक कुछ दिन के लिए ही पर्याप्त है, जो स्वास्थ्य और पोर्ट वर्कर्स, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और फूड डिस्ट्रीब्यूशन जैसे आवश्यक कार्यों के लिए ही उपलब्ध कराया जाएगा।

श्रीलंका पर है फ्यूल का 80 करोड़ डॉलर बकाया


ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ रकम जुटाना चुनौतीपूर्ण है। यह एक बहुत बड़ी चुनौती है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने नए ईंधन ‘स्टॉक’ के लिए ऑर्डर दे दिया है और 40,000 मीट्रिक टन डीजल शुक्रवार को देश में पहुंचने की उम्मीद है, जबकि एक अन्य विमान से 22 जुलाई को पेट्रोल आएगा।

रिफाइनर्स पर Windfall Gains टैक्स लगने के बाद जानिये Reliance पर ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश सलाह

उन्होंने बताया कि ईंधन की कई खेप आनी हैं, लेकिन अधिकारी भुगतान करने के वास्ते 58.7 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। विजेसेकरा ने बताया कि श्रीलंका पर सात फ्यूल सप्लायर्स का लगभग 80 करोड़ डॉलर बकाया है।

शहरी क्षेत्र में दो सप्ताह से बंद हैं स्कूल

पिछले महीने, ईंधन की कमी के कारण देशभर में स्कूल एक दिन के लिए बंद कर दिए गए थे और शहरी क्षेत्रों में पिछले दो सप्ताह से स्कूल बंद हैं। अब स्कूल शुक्रवार तक बंद रहेंगे।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA को लेकर आया बड़ा अपेडट, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

अधिकारियों ने सोमवार से देश भर में तीन घंटे तक बिजली कटौती की घोषणा भी की है, क्योंकि वे बिजली उत्पादन संयंत्रों को पर्याप्त ईंधन की आपूर्ति करने में सक्षम नहीं है। श्रीलंका में आर्थिक तंगी के कारण पिछले कई महीनों से व्यापक स्तर पर बिजली कटौती की गई है, साथ ही रसोई गैस, दवा और खाद्य सामग्री सहित आवश्यक चीजों की भी भारी कमी है।

प्रवासियों से की यह अपील

विजेसेकेरा ने कहा कि मुख्य समस्या डॉलर की कमी है और विदेश में काम कर रहे लगभग 20 लाख श्रीलंकाई नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनौपचारिक माध्यमों के बजाय बैंकों के जरिये अपनी विदेशी मुद्रा में अर्जित आय घर भेजें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।