Get App

Sri Lanka Crisis : श्रीलंका 7.26 करोड़ डॉलर में खरीदेगा 90,000 टन रूसी तेल, क्या खत्म होगी फ्यूल क्राइसिस?

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री Kanchana Wijesekera का अनुमान है कि श्रीलंका को जून में आने वाली फ्यूल की एक दर्जन शिपमेंट के भुगतान के लिए 56.8 करोड़ डॉलर की जरूरत होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2022 पर 9:10 AM
Sri Lanka Crisis : श्रीलंका 7.26 करोड़ डॉलर में खरीदेगा 90,000 टन रूसी तेल, क्या खत्म होगी फ्यूल क्राइसिस?
क्रूड की ऊंची कीमतों से इकोनॉमी के प्रभावित होने से श्रीलंका के पेट्रोल पम्पों पर दोपहिया वाहनों और कारों की कई-कई मील लंबी लाइन लगने के दृश्य आम हो गए हैं

श्रीलंका कोलंबो के पोर्ट पर कई दिनों से मौजूद 90,000 टन रूसी तेल की खरीद के लिए 7.26 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश अपनी रिफाइनरी को फिर से शुरू करना और ऊर्जा संकट (energy crisis) का हल निकालना चाहता है।

श्रीलंका के बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकरा (Kanchana Wijesekera) संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “मैंने क्रूड और अन्य पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के आयात में मदद के लिए रूस सहित कई देशों से संपर्क किया है।”

दुबई की कंपनी को दिया है ऑर्डर

विजेसेकरा ने कहा कि दुबई बेस्ड कोल एनर्जी के जरिये 90,000 टन खेप का ऑर्डर दिया गया है। इससे देश की एक मात्र रिफाइनरी फिर से शुरू की जा सकेगी, जो 25 मार्च से बंद पड़ी है। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इसी कंपनी को अगली शिपमेंट के लिए भी ऑर्डर दिया जाएगा। रिफाइनरी का परिचालन बनाए रखने के लिए अगले दो हफ्तों के भीतर एक अन्य शिपमेंट की जरूरत होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें