सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर रूस भाग गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने असद और उनके परिवार को राजनीतिक शरण दे दी है। इससे पहले दिन में रूस ने घोषणा की थी कि असद ने सीरिया के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। वो देश छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि असद के विमान का रडार से संपर्क टूट गया है। उनके विमान के क्रैश होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब बशर अल-असद के रूस पहुंचने की पुष्टि हो गई है।
