Tesla के मालिक Elon Musk के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, 200 बिलियन डॉलर खोने वाले दुनिया के पहले शख्स बने

Twitter खरीदने के बाद से ही एलन मस्क के बुरे दिन चल रहे हैं और ट्विटर व टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। यही वजह है कि उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई है। जनवरी 2021 में एलन मस्क 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति बने थे

अपडेटेड Jan 01, 2023 पर 8:01 PM
Story continues below Advertisement
Tesla के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं।

Tesla के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं। इस तरह, उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। दरअसल, ट्विटर खरीदने के बाद से ही एलॉन मस्क के बुरे दिन चल रहे हैं और ट्विटर व टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। यही वजह है कि उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई है। जनवरी 2021 में एलॉन मस्क 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति बने थे। यह उपलब्धि पाने वाले पहले शख्स जेफ बेजोस थे। अब संपत्ति खोने के मामले में भी एलॉन मस्क के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिससे वे खुश तो नहीं होंगे।

टेस्ला स्टॉक में 11% की गिरावट

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मस्क की संपत्ति में टेस्ला स्टॉक में हालिया गिरावट के चलते 137 बिलियन डॉलर की कमी आई है। 27 दिसंबर को टेस्ला स्टॉक में 11% की गिरावट आई थी। उनकी संपत्ति 4 नवंबर 2021 को 340 बिलियन डॉलर थी। और उन्होंने फ्रांसीसी उद्यमी बर्नार्ड अरनॉल्ट, जिन्होंने LVMH की स्थापना की, ने दिसंबर में उन्हें पास किया, तक दुनिया के सबसे अमीर आदमी का खिताब अपने नाम किया। अब तक उनकी संपत्ति में 200 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आ चुकी है।


मस्क अब भी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

मस्क अभी भी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। पहले नंबर पर फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। फोर्ब्स के अनुसार, इनकी संपत्ति 179.2 अरब डॉलर है। वहीं, दूसरे स्थान पर खिसके एलॉन मस्क की संपत्ति घटकर 146.5 बिलियन डॉलर रह गई है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी (Gautam Adani) तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। उनकी संपत्ति 127.8 अरब डॉलर है।

Shubham Thakur

Shubham Thakur

First Published: Jan 01, 2023 7:09 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।