Tesla के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले दुनिया के पहले शख्स बन गए हैं। इस तरह, उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। दरअसल, ट्विटर खरीदने के बाद से ही एलॉन मस्क के बुरे दिन चल रहे हैं और ट्विटर व टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट आ रही है। यही वजह है कि उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई है। जनवरी 2021 में एलॉन मस्क 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे व्यक्ति बने थे। यह उपलब्धि पाने वाले पहले शख्स जेफ बेजोस थे। अब संपत्ति खोने के मामले में भी एलॉन मस्क के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिससे वे खुश तो नहीं होंगे।