Elon Musk का Tesla के स्टाफ को फरमान-ऑफिस आकर काम करो या नौकरी छोड़ो

इससे जुड़ा एक ईमेल ट्विटर पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें एलॉन मस्क ने लिखा कि कोई भी जो रिमोट वर्क करना चाहता है, उसे हफ्ते में कम से कम 40 घंटे बिताने चाहिए या टेस्ला छोड़कर जा सकते हैं

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 4:13 PM
टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने अपने स्टाफ को बता दिया कि कंपनी में अब रिमोट वर्क यानी घर से काम की व्यवस्था बंद की जा रही है

Tesla CEO Elon Musk : टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने अपने स्टाफ को बता दिया कि कंपनी में अब रिमोट वर्क यानी घर से काम की व्यवस्था बंद की जा रही है। इससे जुड़ा एक ईमेल ट्विटर पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें मस्क ने लिखा, “कोई भी जो रिमोट वर्क करना चाहता है, उसे हफ्ते में कम से कम 40 घंटे बिताने चाहिए या टेस्ला से विदा हो सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “ये घंटे उससे कम हैं, जितना हम फैक्ट्री वर्कर्स से काम करने के लिए कहते हैं।”

क्यों 'ओपन नेटवर्क' से जुड़ने को बेताब हैं कंपनियां? ITC, Unilever और Dabur भी कर रही हैं ONDC से बात


असाधारण है योगदान तो ‘न्यूनतम घंटे’ से मिलेगी छूट

टेक अरबपति ने कहा कि अगर किसी का कंपनी के प्रति “असाधारण योगदान” है, उन्हें ऑफिस में न्यूनतम घंटे काम करने से छूट मिलेगी। हालांकि, मस्क खुद इसकी समीक्षा करेंगे और मंजूरी देंगे। ईमेल में यह भी स्पष्ट किया गया है कि “ऑफिस” मुख्य टेस्ला ऑफिस होना चाहिए, कोई रिमोट ब्रांच ऑफिस नहीं।

ऑफिस नहीं आना चाहते तो छोड़ दें नौकरी

मस्क से जब उन लोगों के बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई जो ऑफिस में काम को एक “पुरानी धारणा” मानते हैं, इस पर उन्होंने जवाब दिया, “उन्हें कहीं और काम करने का दिखावा करना चाहिए।”

मई में एलॉन मस्क ने चीन की वर्कफोर्स की प्रशंसा करते हुए कहा था कि अमेरिका में लोग काम से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

चीन के वर्कफोर्स की कर चुके हैं तारीफ

फाइनेंशियल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “चीन में बड़ी संख्या में सुपर टैलेंटेड, मेहनती लोग हैं जो मैन्युफैक्चरिंग में विश्वास करते हैं।”

मस्क ने कहा था, “वे न सिर्फ देर रात तक काम कर रहे थे, बल्कि वे सुबह 3 बजे तक काम करेंगे। वे फैक्ट्री से निकलने जैसी बात तक नहीं सोचेंगे, जबकि अमेरिका के लोग काम पर जाने से बचने की कोशिश करेंगे।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।