कौन हैं दुनिया के 5 सबसे भ्रष्ट देश? किन 5 देशों में है सबसे ईमानदार लोग? यहां जानिए

डेनमार्क और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देश हैं

अपडेटेड Dec 11, 2021 पर 8:57 PM
Story continues below Advertisement
अफ्रीकी देश सोमालिया और साउथ सूडान को संयुक्त रूप से दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश बताया गया है

ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल ने हाल ही में दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है। इस सूची का नाम 'करप्शन परसेप्शन इंडेक्स' है। करीब 180 देशों की इस सूची को इस आधार पर तैयार किया गया है कि वहां के सरकारी विभागों और कंपनियों को लेकर लोगों में क्या धारणा है।

इस लिस्ट के साथ जारी रिपोर्ट में कहा गया है, "आंकड़े बताते हैं कि कुछ तरक्की के बावजूद, अभी भी अधिकतर देश भ्रष्टाचार से प्रभावी तरीके से निपटने में अक्षम हैं।" इंडेक्स में 18 देशों का औसत स्कोर 43 है। आइए फिर इस लिस्ट के जरिए जानते हैं दुनिया के टॉप 5 भ्रष्ट देश कौन हैं और किन दुनिया के किन 5 देशों में सबसे कम भ्रष्टाचार हैं।

दुनिया के टॉप-5 भ्रष्ट देश:

सोमालिया


रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित सोमालिया में सबसे अधिक भ्रष्ट देश हैं। भ्रष्टाचार, असुरक्षा, समुद्री लूट और राजनीतिक अस्थिरता इस देश में प्रमुख मुद्दे हैं।

साउथ सूडान

साउथ सूडान दुनिया का सबसे नया बना देश है। हालांकि शुरुआत से ही यह भ्रष्टाचार की समस्या से घिर गया है। इंडेक्स में साउथ सूडान और सोमालिया दोनों के 12-12 अंक है और दोनों देश संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

सीरिया

सीरिया लंबे समय ये युद्ध के हालात से जूझ रहा है। सीरिया के राजनेताओं पर लंबे समय से व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप है। इंडेक्स में 14 नंबर के साथ यह दुनिया का दूसरा सबसे भ्रष्ट देश है।

यमन

युद्ध से जूझ रहा यमन भी कई समस्याओं से जूझ रहा है। इसमें एक समस्या भ्रष्टाचार भी है। यमन इंडेक्स में 15 नंबर के साथ वेनजुएला के साथ संयुक्त रूप से तीसरा सबसे भ्रष्ट देश है।

वेनजुएला

यह साउथ अमेरिका देश राजीनितक अस्थिरता, आसमान छूती महंगाई, दिवालिया के साथ भारी भ्रष्टाचार का सामना कर रहा है।

रियल एस्टेट शेयरों में इस साल आया 40-100% का उछाल, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

दुनिया के 5 सबसे कम भ्रष्ट देश

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड को इंडेक्स में 88 नंबर के साथ दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देश घोषित किया गया है। यह लगातार आठवां साल है, जब न्यूजीलैंड को इस सूची में सबसे कम भ्रष्ट देश की सूची में टॉप में रखा गया है। हालांकि पिछले साल से इसका नंबर 2 अकं घटकर 88 पर आ गया है।

डेनमार्क

इंडेक्स में 88 नंबर के साथ डेनमार्क को न्यूजीलैंड के साथ संयुक्त रूप से सबसे कम भ्रष्ट देश घोषित किया गया है।

फिनलैंड

डेनमार्क के पड़ोसी देश फिनलैंड को 85 नंबर के साथ दुनिया का दूसरा सबसे कम भ्रष्ट देश बताया गया है। दूसरे नंबर पर 85 अंक के साथ दो और देश हैं। इन्हें भी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रखा गया है।

स्विटजरलैंड

यह यूरोपीय देश भी 85 नंबर के साथ फिनलैंड के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है।

स्वीडन

फिनलैंड का पड़ोसी देश स्वीडन भी उसके और स्विट्जरलैंज के साथ 85 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे नंबर पर है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 11, 2021 8:57 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।